{"_id":"687be4cfd4f843e9ec017974","slug":"anger-expressed-over-the-increase-in-water-bills-almora-news-c-232-1-alm1002-131100-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पानी के बिलों में की जा रही वृद्धि पर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पानी के बिलों में की जा रही वृद्धि पर जताया आक्रोश
Sun, 20 Jul 2025 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डे केयर संस्था की साप्ताहिक बैठक नगर निगम सभागार में हुई। सदस्यों ने जिले में बढ़ती बंदरों की संख्या, सार्वजनिक शौचालयों की कमी, पानी के बिलों में की जा रही वृद्धि पर नाराजगी जताई। शनिवार को हेमचंद्र जोशी की अध्यक्षता मे हुई बैठक में सदस्यों ने प्रशासन से नगर में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने और बाजार में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने की भी मांग उठाई। कहा कि माल रोड पर केमू स्टेशन के समीप बीते एक साल से महिला शौचालय का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में महिलाओं को दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। वहां एमसी कांडपाल, आनंद सिंह बगड़वाल, पीएस सत्याल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, सुनयना मेहरा, तारा चंद्र साह, चंद्रमणी भट्ट, पुष्पा कैड़ा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन