फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Anger among cheap coal sellers due to non-payment of bills

Almora News: सस्ता गल्ला विक्रेताओं में बिलों का भुगतान न होने से आक्रोश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Anger among cheap coal sellers due to non-payment of bills
अल्मोड़ा के नंदा देवी मंदिर परिसर में बैठक करते सस्ता गल्ला विक्रेता । संवाद
अल्मोड़ा। पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की बैठक नंदा देवी परिसर में हुई। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने लंबित बिलों का भुगतान न होने पर आक्रोश जताया। जल्द भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। शनिवार को सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने बैठक कर कहा कि कोरोना के दौरान उन्होंने घर-घर तक राशन पहुंचाया लेकिन उनकी समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। नए नियमों का बोझ उन पर डाला जा रहा है। लंबित बिलों का भुगतान न होने से वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। चेतावनी दी कि जल्द बिलों का भुगतान नहीं हुआ तो वे राशन वितरण बंद कर आंदोलन करेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष संजय साह, महामंत्री केशर सिंह खनी, दिनेश गोयल, अभय साह, सुरेश डालाकोटी, मनोज वर्मा, नारायण सिंह, विपिन तिवाड़ी, भीमा पवार, दीपक साह, आनंद कनवाल सहित अन्य सस्ता गल्ला विक्रेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed