{"_id":"57f6921a4f1c1b7d562700a2","slug":"anganwadi-workers-protesting-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने केंद्र खिलाफ की नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने केंद्र खिलाफ की नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 06 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में धरना देतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां।
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी कर्मचारी घोषित करने समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं ने 15वें दिन भी चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन
इस मौके पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर आंगनबाड़ी कर्मचारियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। मांगें शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। धरने पर जिलाध्यक्ष सुनीता तिवारी, जिला संरक्षक चंपा जोशी, कोषाध्यक्ष उमा जोशी, सचिव कमला लटवाल, उपाध्यक्ष तारा सांगा, ब्लाक अध्यक्ष गीता बिष्ट, कोषाध्यक्ष गीता जोशी, किशन जोशी, मीडिया प्रभारी बीना भट्ट, विनीता गुरुरानी, दीपा तिवारी, पुष्पा जोशी, पुष्पा बिष्ट, राधा जोशी, दीपा शुक्ला आदि बैठीं।
विज्ञापन
इधर मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का तहसील मुख्यालय मौलेखाल प्रांगण में दसवें दिन भी धरना जारी रहा। धरने पर अध्यक्ष संगीता शर्मा, उमा भट्ट, सुमित्रा देवी, राधा देवी, गुड्डी देवी, हरि देवी, दीपा मेहरा, आनंदी देवी, बसंती देवी, पुष्पा आदि बैठीं।
विज्ञापन