{"_id":"57ec017a4f1c1b9a74573e0b","slug":"anganwadi-workers-in-developing-building-surrounded-bdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने विकास भवन में सीडीओ को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने विकास भवन में सीडीओ को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 28 Sep 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्त्रियों को रोकती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों और सहायिकाओं ने बुधवार को भी चौघानपाटा में जाम लगा दिया। चौघानपाटा से विकास भवन तक जुलूस निकाला। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी का घेराव किया और नारेबाजी कर विरोध जताया। बाद में सीडीओ के सकारात्मक आश्वासन के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां शांत हुईं।
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी घोषित करने, सुपरवाइजर के पदों पर शत प्रतिशत पदोन्नति करने समेत तीन सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होने से नाराज आंगनबाड़ी कर्मचारी गत एक सप्ताह से हड़ताल पर हैं। हड़ताली आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने बुधवार को चौघानपाटा में सड़क पर जाम लगा दिया। जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कर्मचारियों ने चौघानपाटा से विकास भवन तक जुलूस निकाला। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने सीडीओ को मांग पत्र सौंपा। सीडीओ ने कर्मचारियों को उनकी मागों को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां शांत हुई। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की।
विज्ञापन
चक्काजाम और विकास भवन का घेराव करने वालो में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री सेविका मिनी कर्मचारी संगठन की जिलाध्यक्ष सुनीता तिवारी, उमा जोशी, सावित्री, पुष्पा, गीता, किरन, भगवती बिष्ट, मंजु उप्रेती, शशि देवी, चंपा देवी, आशा देवी, सुनीता देवी, खिला देवी समेत काफी संख्या में आंगनबाड़ी कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन