फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Anganwadi worker killed under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker killed under suspicious circumstances
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : Getty Images/Stockbyte
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा मार्ग पर कोसी पुल के पास एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का शव मिला। पुलिस को शव के पास से एक पत्र मिला है, जिसमें मौत के बाद गांव वालों और भाई को परेशान न करने की बात लिखी है। शव ग्राम भैसोली पटवारी क्षेत्र मजखाली निवासी मालती रावत (40) पत्नी भूपेंद्र सिंह का है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे लोगों ने कोसी पुल से करीब 50 मीटर दूर नदी किनारे महिला का शव देखा। सूचना पर सोमेश्वर थाने से एसआई नेहा राणा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि मालती लंबे समय से अपने मायके में रह रही थीं। पत्र में किसी को परेशान न करने और मौत की सूचना भाई को देने की बात लिखी हुई है। पत्र के मद्देनजर पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस मान रही है कि मालती ने जहर खाया होगा हालांकि शव के आसपास जहर की कोई शीशी नहीं मिली। पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed