{"_id":"57853a7d4f1c1b191d13dfd2","slug":"and-will-develop-bhikiasann-dwarahat-industrial-asthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिकियासैंण और द्वाराहाट औद्योगिक आस्थान होंगे विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिकियासैंण और द्वाराहाट औद्योगिक आस्थान होंगे विकसित
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पर्वतीय क्षेत्र में उद्योगों को बढ़ावा नहीं मिल पा रहा है। चयनित किए गए औद्योगिक आस्थानों में दशकों बाद भी जरूरी सुविधाओं का अभाव है। उद्योग निदेशालय अब भिकियासैंण और द्वाराहाट औद्योगिक आस्थानों को विकसित कर वहां सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराएगा। इसके बाद उद्यम स्थापित करने के लिए प्लाट आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
शासन ने प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर स्थित दस औद्योगिक आस्थानों में उद्यम स्थापित करने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्णय लिया है। इनमें से पांच औद्योगिक आस्थान सिडकुल और पांच आस्थान यूपी निर्माण निगम विकसित करेगा। अल्मोड़ा जिले में भिकियासैंण और द्वाराहाट औद्योगिक आस्थान को योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है।
विज्ञापन
भिकियासैंण औद्योगिकआस्थान को सिडकुल और द्वाराहाट की भूमि को यूपी निर्माण निगम विकसित करेगा। भिकियासैंण में रामगंगा नदी के किनारे 2.35 एकड़ भूमि औद्योगिक आस्थान की है, लेकिन इस औद्योगिक आस्थान में उद्योग लगाने के लिए जरूरी सुविधाएं नहीं हैं। रामगंगा नदी से यहां भूकटाव हो रहा है। सिडकुल अब इस भूमि को विकसित कर रहा है।
विज्ञापन
यहां पर सुरक्षा दीवार बनाने के अलावा बिजली, पानी, सड़क, ड्रेनेज सिस्टम, रिटेनिंग वॉल आदि बनाई जाएंगी।द्वाराहाट में उद्योग विभाग के पास 2.79 एकड़ भूमि है। यहां पर 55 प्लाटों में से 29 प्लाट आवंटित किए गए हैं। बिजली का ट्रांसफार्मर लगा है। शेष अन्य सुविधाएं जुटाने की जिम्मेदारी यूपी निर्माण निगम को दी गई है।
उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक कविता भगत ने बताया कि भिकियासैंण में सिडकुल ने रिटेनिंग वॉल बनाने का काम शुरू कर दिया है। द्वाराहाट आस्थान को विकसित करने के लिए यूपी निर्माण निगम से प्रस्ताव मांगा गया है। इसके बाद द्वाराहाट आस्थान में सुविधाएं जुटाने का काम शुरू किया जाएगा।