फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Amar Ujala's initiative special camp at Uttarayan Hospital

अमर उजाला की पहल उत्तरायण अस्पताल में लगा विशेष शिविर

Sat, 01 Jul 2017 10:02 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
 Amar Ujala's initiative special camp at Uttarayan Hospital
उत्तरायण अस्पताल में मरीजों की जांच करते डाक्टर। - फोटो : अमर उजाला

डाक्टर्स डे पर अमर उजाला की पहल से उत्तरायण फाउंडेशन के पपरसली स्थित अस्पताल में रोगियों का निशुल्क इलाज किया गया। सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक निशुल्क ओपीडी में 40 रोगियों की जांच कर मुफ्त में दवाएं भी दी गईं। 

विज्ञापन

उत्तरायण फाउंडेशन की ओर से पपरसली में शनिवार को आयोजित शिविर में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। फिजीशियन डॉ. सोलेंदर पाल सिंह ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उत्तरायण फाउंडेशन की ओर से 40 मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
विज्ञापन


डॉ. पाल ने बताया कि शिविर में जांच कराने पहुंचे अधिकांश मरीज डायबिटीज, कमर दर्द, वायरल फीवर आदि से पीड़ित थे। विशेष शिविर में पहुंचे रोगियों ने अमर उजाला और उत्तरायण फाउंडेशन की पहल की सराहना की। इधर, उत्तरायण फाउंडेशन के महिपाल पिलख्वाल ने बताया है कि उत्तरायण अस्पताल में रोगियों की सुविधा के लिए दो माह के भीतर डायलिसिस मशीन भी उपलब्ध करा दी जाएगी। मालूम हो कि अब तक अल्मोड़ा में फिलहाल किसी भी अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध नहीं है। मालूम हो कि उत्तरायण फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. ओपी यादव ने बीते दिनों अस्पताल के लोकार्पण के मौके पर यहां डायलिसिस मशीन उपलब्ध कराने की भी घोषणा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed