फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Amar Ujala Education Fest in Almora

अमर उजाला लक्ष्य 2015 एजूकेशन फेस्ट

Sun, 21 Jun 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 21 Jun 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Education Fest in Almora

यहां होटल शिखर के रॉयल बैंक्वेट हॉल में अमर उजाला लक्ष्य 2015 एजूकेशन फेस्ट में अल्मोड़ा नगर और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे मेधावी छात्र-छात्राओं को अमर उजाला की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम विनोद कुमार सुमन ने बच्चों से कहा कि वह मेहनत और लगन के बल पर जीवन में कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं। जो आलस्य करेगा वह कभी आगे नहीं बढ़ सकता। डीएम ने कहा कि जो लोग अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए गंभीर हैं उनके लिए गरीबी भी आड़े नहीं आ सकती।
विज्ञापन


सुमन ने खुद अपना उदाहरण बताते हुए कहा कि एक दौर में पढ़ाई के दौरान उन्होंने मजदूरी तक की और ट्यूशन पढ़ाकर अपना खर्चा निकाला और आखिरकर प्रतियोगी परीक्षा में सफल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बिष्ट, संदीप संधू आदि से संबोधित किया। इस अवसर पर साहिबा सिद्दीकी, मानसी अनेजा, पत्रकार सुरेश तिवारी सहित अनेक लोग मौजूद थे।
 
 एजूकेशन फेयर में 10वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मुफ्त कैरियर काउंसलिंग भी दी गई। एजूकेशन फेयर में 10वीं और 12वीं में 60 प्रतिशत या इससे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को अमर उजाला की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह भी बताया गया है कि दसवीं और बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले जो बच्चे शनिवार को प्रमाणपत्र नहीं ले सके हैं वह कल रविवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचकर प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं।


अमर उजाला एजूकेशन फेयर में बीएफआईटी, शिवालिक कालेज आफ इंजीनियरिंग, एमआईटी मुरादाबाद, कान्टक कालेज, श्रीदेव भूमि, अपेक्स इंजीनियरिंग कालेज जयपुर, देवभूमि इंजीनियरिंग इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी बरेली, ब्रिलियंट टियुटोरियल, बीएमएम, हल्द्वानी और सुशीला तिवारी, होटल मैनेजमेंट हल्द्वानी, फोनिक्स रुड़की, जेबी इंस्टीटयूट, आरसीई, हिमगिरी, अपेक्स रुद्रपुर, जी यूनिवर्सिटी अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed