फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Alto farm falls into four injured

आल्टो खेत में गिरी, चार घायल 

Mon, 23 May 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 23 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। बागेश्वर से रानीखेत आ रही एक आल्टो कार सोमेश्वर के जीतब टोटासिलिंग के पास रविवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का सोमेश्वर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चालक को नींद की झपकी आने के चलते यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


बागेश्वर के छिमार मदकोट से आल्टो कार संख्या यूके-02-टीए-1248 रविवार रात रानीखेत जा रही थी। रात करीब 1:10 बजे जीतब टोटासिलिंग के पास कार असंतुलित होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में बागेश्वर निवासी कुंदन पुरी (56), पदम पुरी (42), उनकी पत्नी राधा देवी (32) और चालक लक्ष्मण गिरि घायल हो गए।
विज्ञापन


रात में ही सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक अस्ताल सोमेश्वर ले जाया गया। अस्पताल में डा. सुरेश पाठक ने घायलों को उपचार दिया। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार यात्री रानीखेत अस्पताल जा रहे थे। घटना का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed