{"_id":"5c38dff6bdec2273620205c9","slug":"alps-personnel-demonstrated-by-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल्पस कर्मियों धरना देकर प्रदर्शन किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आल्पस कर्मियों धरना देकर प्रदर्शन किया
Fri, 11 Jan 2019 11:57 PM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: Almora desk
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
आल्पस कर्मियों धरना देकर प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद पड़ी आल्पस फैक्ट्री को खोलने और कर्मचारियों के पुराने देयकों के भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार से आल्पस फैक्ट्री कर्मचारियों ने भी आंदोलन शुरू कर दिया है। गांधी पार्क में धरना सभा करने के बाद कर्मचारियों ने नगर में जुलूस निकाला और मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया। प्रदर्शन में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग भी शामिल हुए।
सितंबर माह से बंद पड़ी आल्पस फैक्ट्री को खोलने की मांग को लेकर शुक्रवार को कर्मचारियों ने चौघानपाटा गांधी पार्क में पहुंचकर धरना दिया। उनका कहना है कि फैक्ट्री बंद होने से वह आर्थिक रूप से तंगी में आ गए हैं, उनकी गुजर बसर नहीं हो पा रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से फैक्ट्री का संचालन अपने हाथ में लेने और पुराने देयकों का भी भुगतान करने की मांग की। सभा को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, नगर व्यापार मंडल, जन संघर्ष समिति और पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने भी समर्थन दिया। कर्मचारियों ने मांग पूरी होने के बाद आंदोलन समाप्त किया जाएगा।
कर्मचारियों ने गांधी पार्क से मालरोड, लालाबाजार होते हुए कलक्ट्रेट तक जुलूस भी निकाला और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में आल्पस के कर्मचारियों के अलावा उपपा के पीसी तिवारी, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, दानिश खान के अलावा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, मुकेश नेगी, हेम चंद्र तिवारी, राजेंद्र रावत, दिनेश जोशी, सुंदर लटवाल, आनंदी वर्मा, अजय बोरा आदि शामिल थे।