फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Alps Factory Workers

दवा कंपनी के सभी कर्मचारी पहुंचे एसएसपी ऑफिस

Fri, 06 May 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 06 May 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Alps Factory Workers
आल्प्स फैक्ट्री के श्रमिक - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। आल्पस  फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करने वाले सभी कर्मचारी जुलूस की शक्ल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए और उन्होंने पूर्व निदेशक पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौच करने का आरोप लगाया। एसएसपी ने कोतवाल को इस मामले की जांच के आदेश दिए। दूसरी तरफ पूर्व निदेशक ने भी वहां के कुछ कर्मचारियों पर आवास में आने-जाने के दौरान अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


आल्पस फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सभी कर्मचारी शुक्रवार को जुलूस की शक्ल में एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसएसपी को संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि फैक्ट्री के पूर्व निदेशक श्रमिकों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। जिससे उनमें भय व्याप्त है और काम करने में दिक्कत हो रही है। फैक्ट्री में कार्यरत एक अन्य व्यक्ति ने भी पूर्व निदेशक पर गौली गलौच करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


एसएसपी केएस नगन्याल ने कोतवाल पीएल वर्मा को कर्मचारियों की शिकायत की जांच के आदेश दिए। इधर कोतवाल श्री वर्मा ने बताया है कि पूर्व निदेशक ने भी कंपनी के कुछ कर्मचारियों के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों से मिली शिकायतों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed