फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora's shuttlechers have shown stiffness in badminton

अल्मोड़ा के शटलरों ने बैडमिंटन में दिखाया दमखम

Fri, 09 Jun 2017 10:10 PM IST
अल्मोड़ा,अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा,अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Jun 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
Almora's shuttlechers have shown stiffness in badminton
प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी - फोटो : amar ujala

रायजादा हंसराज इंडोर स्टेडियम जालंधर में बीते दिनों आयोजित जूनियर ओपन प्राइज मनी प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के शटलरों ने छह स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया। उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सदस्य गोकुल सिंह मेहता ने बताया कि 4-15 आयु एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रणव शर्मा ने महेश गोस्वामी (जम्मू कश्मीर) को 21-11, 21-11 से और फाइनल में अल्मोड़ा के शिवम मेहता को 21-17, 17-21, 21-08 से पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

विज्ञापन


अंडर-15 डबल्स के सेमीफाइनल में प्रणव शर्मा तथा शिवम मेहता ने राजीवर, वीरेंद्र (लुधियाना) की जोड़ी को 21-13, 21-18 से तथा फाइनल में समर्थ सिंह, गौरवप्रीत (अमृतसर) की जोड़ी को 21-17 व 21-15 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। 4-15 के एकल में शिवम मेहता को फाइनल में अपने जोड़ीदार प्रणव शर्मा से पराजित होकर रजत पदक पर संतोष करना पड़ा। 4-17 के फाइनल में प्रणव शर्मा ने गौरव चावला (अमृतसर) को 21-15, 21-16 से पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन


4-15 सिंगल्स, डबल्स, 4-17 सिंगल्स में एश्वर्या मेहता ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी, कोच डीके सेन, राम अवतार, प्रशांत जोशी, राकेश जायसवाल, गोकुल मेहता, मुख्य कोषाधिकारी विक्रम जंतवाल, जगमोहन फर्त्याल, सुरेश कर्नाटक, नंदन रावत, अमरनाथ रजवार, कमल गुप्ता, विजय प्रताप सिंह, एमसी जोशी, डॉ. संतोष बिष्ट, सभासद हेम तिवारी ने खुशी जताई है। इधर, शारदा पब्लिक स्कूल के छात्र शिवम मेहता के प्रतियोगिता में स्वर्ण तथा रजत पदक जीतने पर प्रधानाचार्या विनीता शेखर, प्रबंधक शेखर लखचौरा ने हर्ष जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed