{"_id":"645fcd293d226ee6a40ef59a","slug":"almora-resounded-with-the-slogans-of-bhagao-land-mafia-save-the-mountain-almora-news-c-8-1-139054-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: भू माफिया भगाओ-पहाड़ बचाओ के नारों से गूंजा अल्मोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: भू माफिया भगाओ-पहाड़ बचाओ के नारों से गूंजा अल्मोड़ा
Sat, 13 May 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 13 May 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई और सशक्त भू कानून बनाने की मांग कर विभिन्न संगठनों ने शनिवार को विशाल रैली निकाली। उन्होंने भू माफिया भगाओ-पहाड़ बचाओ के नारे लगाए। लोगों ने कहा कि प्रदेश में सत्ता में बारी-बारी से काबिज राष्ट्रीय दलों ने यहां की प्राकृतिक संपदाओं को पूंजीपतियों पर लुटाने का काम किया है। हालात यह हैं कि पूंजीपति जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। इसे रोकने वाला कोई नहीं है। माफिया पर्यटक स्थलों पर औने-पौने दामों में जमीन हथिया रहे हैं और सरकार चुप है।
शनिवार को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों ने अल्मोड़ा के चौघानपाटा से रैली निकाली। रैली में महिलाओं ने भी बढ़ी संख्या में भाग लिया। उपपा के पीसी तिवारी ने कहा कि आज उत्तराखंड संकट के दौर से गुजर रहा है। सरकारी संरक्षण में प्राकृतिक संसाधनों की लूट चरम पर है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भू माफिया जल, जंगल, जमीन पर अवैध कब्जा कर स्थानीय लोगों को उनके हक से वंचित कर रहे हैं। संगठनों ने एसडीएम सदर गोपाल सिंह चौहान के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। इस मौके पर राजेंद्र रावत, विनोद सिंह बिष्ट, डॉ. उमा भट्ट, भावना पांडे, ईश्वर जोशी, गोपाल सिंह चम्याल, राजेंद्र सिंह राणा, नारायण राम, चंद्रशेखर बनकोटी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनसेट
गुस्सा
-पूरे प्रदेश में लोग जंगली जानवरों से परेशान हैं। जानवर खेती चौपट कर रहे हैं।
-स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का बुरा हाल है। लोग गांव छोड़ पलायन करने को मजबूर हैं।
-भू माफिया ने डांडा कांडा, नैनीसार, चितई, झालझुंगरा, फलसीमा में अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा किया।
- प्रदेश में भू माफिया सक्रिय हैं, जिन पर कार्रवाई करने से सरकार बच रही है।
- सशक्त भू कानून जरूरी है ताकि बाहरी लोगों और माफिया के वर्चस्व को समाप्त किया जा सके।
इनसेट
इन संगठनों ने लिया भाग
सालम समिति, भूमि बचाओ संघर्ष समिति, उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड छात्र संगठन, सरपंच संगठन, महिला समिति, लोक कलाकार महासंघ, नैनीसार बचाओ संघर्ष समिति, पूर्व शिक्षा अधिकारी संगठन, व्यापार मंडल, परिवर्तन गामी छात्र संगठन, हल्द्वानी और बागेश्वर के भी कई संगठन।