फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora Nagar Ramlila today, preparations complete

अल्मोड़ा नगर में रामलीला आज से, तैयारियां पूरी

Mon, 12 Oct 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Mon, 12 Oct 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन

अल्मोड़ा नगर में आधा दर्जन से अधिक स्थानों में मंगलवार से रामलीला शुरू हो जाएगी। सभी स्थानों पर रामलीला की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

विज्ञापन


सोमवार को अंतिम दिन तालीम में पात्रों ने कई दृश्यों की रिहर्सल की। नगर में कई स्थानों पर दुर्गा पूजन कार्यक्रमों की भी तैयारियां चल रही हैं।

अल्मोड़ा नगर में हुक्का क्लब, धारानौला, नंदादेवी, कर्नाटकखोला, राजपुरा, एनटीडी, सरकार की आली और खत्याड़ी आदि स्थानों पर रामलीला के मंच तैयार कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


सभी स्थानों पर सोमवार को तालीम के आखिर दिन पात्रों ने कई दृश्यों का मंचन किया। साथ ही नगर में गंगोला मोहल्ला, लाला बाजार, राजपुरा, लक्ष्मेश्वर और खत्याड़ी आदि स्थानों पर दुर्गापूजन कार्यक्रमों की भी तैयारियां चल रही हैं। वहां मूर्तियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर सोमेश्वर में सोमनाथ महावीर रामलीला कमेटी की ओर से मंगलवार से रामलीला मैदान में रामलीला मंचन शुरू होगा। कमेटी के  अध्यक्ष भूपाल सिंह बोरा ने बताया कि इस बार रामलीला में प्रोजेक्टर के माध्यम से रामलीला के प्रसंग दिखाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि रामलीला सायं 7.30 बजे से शुरू होगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्काउट-गाइडों, एनसीसी कैडेटों का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष रामलीला शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गई  है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed