फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora Medical College's pain and palliative care gets a place in the world-renowned e-hospice

Almora News: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के दर्द, उपशामक चिकित्सा को विश्व प्रसिद्ध ई-हॉस्पिस में मिली जगह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Almora Medical College's pain and palliative care gets a place in the world-renowned e-hospice
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) ने एक उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की ओर से संचालित दर्द और उपशामक चिकित्सा सेवाओं पर आधारित कार्य को विश्व की प्रतिष्ठित उपशामक चिकित्सा मंच ई हॉस्पिस लंदन यूनाइटेड किंगडम (यूके) में प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन

प्रकाशित रिपोर्ट में एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की ओर से पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में दर्द तथा उपशामक चिकित्सा सेवाओं को नियमित स्वास्थ्य सेवाओं में सफलतापूर्वक एकीकृत करने, समर्पित ओपीडी और वार्ड की स्थापना, गृह आधारित सेवाओं, सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों का उल्लेख किया गया है। ई-हॉस्पिस विश्व स्तर पर हॉस्पिस और पेलिएटिव केयर के क्षेत्र में अग्रणी डिजिटल मंच है जहां विभिन्न देशों में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों और नवाचारों को स्थान दिया जाता है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के इस कार्य का वहां प्रकाशित होना न केवल संस्थान बल्कि पूरे उत्तराखंड और विशेष रूप से कुमाऊं क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उपलब्धि पर संस्थान के प्राचार्य ने एनेस्थीसियोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. उर्मिला पलारिया, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आदित्य कुमार चौहान और उनकी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विश्व की प्रतिष्ठित संस्था ई-हॉस्पिस लंदन में संस्थान के कार्य का प्रकाशित होना इस बात का प्रमाण है कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज शिक्षा, शोध और रोगी सेवा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। यह उपलब्धि संस्थान के सभी संकाय सदस्यों और चिकित्सकों को और अधिक समर्पण, उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी। भविष्य में भी संस्थान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाए रखेगा।
डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed