{"_id":"60870d668ebc3e591c369f5b","slug":"almora-market-open-almora-news-hld42273020","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू के बाद खुले बाजार में सुबह रौनक, दो बजते ही पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू के बाद खुले बाजार में सुबह रौनक, दो बजते ही पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
अल्मोड़ा बाजार में खरीदारी करने आई दुर्गा देवी।
- फोटो : ALMORA
रविवार को साप्ताहिक कर्फ्यू के बाद सोमवार को खुले बाजार में लोगों की चहल पहल रही। लोगों ने बाजार से खरीदारी की। बैंक के विभिन्न काउंटरों में ग्राहकों की लाइन लगी रही। इस दौरान कोविड नियमों की भी धज्जियां उड़ती देखी गई। दो बजते ही पूरा बाजार बंद हो गया।
कर्फ्यू के चलते रविवार को अल्मोड़ा बाजार बंद था। सोमवार को बाजार, बैंक आदि खुले। नगर के चौक बाजार, लाला बाजार, कचहरी बाजार, थाना बाजार, जौहरी बाजार, थाना बाजार समेत विभिन्न बाजारों में लोगों की भीड़ रही। सब्जी, रेडीमेड कपड़े समेत अन्य दुकानों से लोगों ने खरीदारी की। बैंकों में भी ग्राहकों की लाइन लगी रही। इस दौरान लोग सामाजिक दूरी का पालन करना ही भूल गए।
दोपहर दो बजते ही बाजार में सन्नाटा पसर गया। सीएम के आदेश के बाद सोमवार को शराब की दुकानें भी दो बजे बंद हो गईं। इधर लाला बाजार के व्यवसायी विनोद कुमार ने बताया कि सरकार के गाइडलाइन का पालन कर ही दुकान खोल रहे हैं। वहीं खरीदारी करने आईं दुर्गा देवी ने सभी से मास्क पहनने की अपील की।

विनोद कुमार, व्यवसायी लाला बाजार अल्मोड़ा।- फोटो : ALMORA

अल्मोड़ा में दोपहिया वाहन चालक यातायात नियमों की खुलेआम धज्यियां उड़ा रहे। सोमवार को अल्मोड़ा क- फोटो : ALMORA

दोपहर दो बजे बाद अल्मोड़ा बाजार में पसरा सन्नाटा।- फोटो : ALMORA

अल्मोड़ा में सोमवार सुबह खुली बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़।- फोटो : ALMORA
विज्ञापन