{"_id":"62fe812b2be0bd2af4328cae","slug":"almora-mahotsav-kicks-off-from-22-aug-almora-news-hld472765520","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kumaon Mahotsav: भव्य शोभायात्रा के साथ 22 अगस्त से होगा कुमाऊं महोत्सव का आगाज, जानें क्या रहेगा खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kumaon Mahotsav: भव्य शोभायात्रा के साथ 22 अगस्त से होगा कुमाऊं महोत्सव का आगाज, जानें क्या रहेगा खास
Fri, 19 Aug 2022 03:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 03:54 PM IST
सार
22 अगस्त को नंदादेवी मंदिर प्रांगण से भव्य शोभायात्रा के साथ कुमाऊं महोत्सव का आगाज होगा। महोत्सव में प्रतिदिन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही स्टार नाइटों का भी आयोजन होगा। जिसमें स्थानीय और बाहर से आने वाले कलाकार कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर महोत्सव के फोल्डर का भी विमोचन किया गया।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करते श्रीराम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति के पदाधिकारी औ?
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री राम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति अल्मोड़ा की ओर से दस दिनी कुमाऊं महोत्सव सोमवार 22 अगस्त से जीआईसी अल्मोड़ा मैदान में शुरू होगा। समिति महोत्सव की तैयारियां को अंतिम रूप देने में लगी है। प्रतिदिन शाम पांच बजे से महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिनमें स्थानीय और राज्य के बाहर से आने वाले कलाकारों, छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर 22 अगस्त को नंदादेवी मंदिर प्रांगण से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसका मुख्य आकर्षण ऊंट की झांकी होगा।समिति के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी और मुख्य संयोजक अमरनाथ सिंह नेगी ने पालिका सभागार में पत्रकार वार्ता में कहा कि महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
साथ भी उभरते कलाकारों को उचित मंच भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव में प्रतिदिन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही स्टार नाइटों का भी आयोजन होगा। जिसमें स्थानीय और बाहर से आने वाले कलाकार कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर महोत्सव के फोल्डर का भी विमोचन किया गया।
विज्ञापन
ऊंट की झांकी होगी मुख्य आकर्षण
उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को प्रात: 11 से नंदादेवी से भव्य कलश यात्रा, सांस्कृतिक झांकी, शोभायात्रा के साथ महोत्सव शुरू होगा। जिसका मुख्य आकर्षण ऊंट की झांकी होगी। शाम पांच बजे मल्ली बाजार में मटका फोड़ प्रतियोगिता होगी। सायं सात बजे जीआईसी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा।
ये भी पढ़ें...गजराज का गुस्सा: झोपड़ी में सो रहे मजदूरों पर किया हमला, एक को मौत के घाट उतारा, दो जान बचाकर भागे
जबकि 23 अगस्त को सायं तीन बजे से चित्रकला प्रतियोगिता, 24 अगस्त को मेहंदी प्रतियोगिता, 25 को वाद विवाद, महिलाओं का कुमाउंनी फैशन शो, 26 अगस्त को रस्साकस्सी, कुर्सी दौड़, 27 को ऐपण, शंखनाद प्रतियोगिता, 28 अगस्त को सामान्य ज्ञान, नशा मुक्ति जागरूक कार्यक्रम, 29 को सैली प्रतियोगिता, 30 को कुमाउंनी भाषण प्रतियोगिता, 31 अगस्त को सायं तीन बजे से जलेबी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव में प्रतिदिन रात को स्टार नाइट होंगी। इसके अलावा फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, वालीबाल प्रतियोगिताएं भी होंगी। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी डॉ, संतोष बिष्ट, वैभव पांडे, दीपक शाह भी मौजूद थे।