फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora first Uttarayani function

अल्मोड़ा में पहली बार उत्तरायणी समारोह आयोजित हुआ 

Mon, 16 Jan 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 16 Jan 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
Almora first Uttarayani function
अल्मोड़ा में पहली बार उत्तरायणी समारोह - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार आयोजित उत्तरायणी पर्व समारोह धूमधामपूर्वक मनाया गया। रैमजे इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित मेले में कुमाऊंनी झोड़ा, बैर की शानदार प्रस्तुति ने मेले में समा बांध दिया। देर शाम कलाकारों ने उतरैणी कौतिक लागी रो सरयू का बगड़ मां... समेत कुमाऊंनी गीतों की प्रस्तुति समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि लोक पर्व और मेले आपसी सौहार्द मजबूत करते हैं। उन्होंने मेलों के प्राचीन स्वरूप को बचाने के लिए कलाकारों से आगे आने का आह्वान किया।

विज्ञापन


 जोशी ने कहा कि प्रदेश में ही नहीं देश में भी अल्मोड़ा को सांस्कृतिक नगरी के नाम से जाना जाता है। यहां के मेले, पर्वों में कुमाऊं की लोक परंपराएं, कुमाऊंनी संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिलती है। विशिष्ट अतिथि मीरा जोशी ने कलाकारों से लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आने को कहा। इस मौके पर वरिष्ठ रंगकर्मी नवीन बिष्ट, साथियों ने कुमाऊंनी झोड़ा बागस्यर की लैना हिट तिलू मोटर लैना... कुमाऊंनी झोड़े की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


टीम ने कुमाऊंनी बैर की भी प्रस्तुति दी। देर शाम केएन नैनवाल समेत अन्य कलाकारों ने उतरैणी कौतिक लागी रो सरयू का बगड़ मां.. समेत अन्य कुमाऊंनी गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, विशिष्ट अतिथि मीरा जोशी, सभासद अशोक पांडे, रंगकर्मी नवीन बिष्ट, मनोज सनवाल, राजेंद्र तिवारी ने शुभारंभ किया। संचालन गीतम भट्ट ने किया। इस दौरान तारा जोशी, दीप लाल साह, विनीत वैष्णव, परितोष जोशी, मनोज वर्मा, किशन गुरुरानी, मुकेश नेगी, दयानंद जोशी, विद्या बिष्ट, राधा नेगी, सरिता टम्टा, पुष्पा सती, लता बोरा, गीता मेहरा, किरन पंत, राधा तिवारी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्मोड़ा। उत्तरायणी मेले में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई। घुघुते माला, गायन प्रतियोगिता में गर्वित तिवारी, कुशाग्र जोशी, मानस जोशी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। तुषार गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में दिव्या तिवारी, हिना, इंदू तिवारी क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रही। पूजा बिष्ट को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।


कुमाऊंनी व्यंजन प्रतियोगिता में किरन साह, गौरव सतवाल, गीता ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। भारती मिश्रा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में काव्या गुरुरानी, यासिका बिष्ट, अब्दुल राफे क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। गौरव सतवाल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। अल्पना प्रतियोगिता में कंचन भट्ट, हेमलता वर्मा, दीक्षा दानू ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। आरती बिष्ट को सांत्वना पुरस्कार मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed