{"_id":"58cbc6a64f1c1b2a5a32a497","slug":"almora-first-in-twenty-point-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस सूत्रीय कार्यक्रम में अल्मोड़ा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस सूत्रीय कार्यक्रम में अल्मोड़ा प्रथम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 17 Mar 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीस सूत्रीय कार्यक्रमों की प्रगति के आधार पर अल्मोड़ा जिले को प्रथम स्थान मिला है। मंडलों की प्रगति के आधार पर कुमाऊं मंडल दूसरे स्थान में रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने अर्थ और संख्याधिकारी जीएस कालाकोटी को बीस सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा समय-समय पर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बताया कि जिलों की प्रगति के आधार पर अवरोही क्रम में अल्मोड़ा जिले को प्रथम स्थान मिला है। कुमाऊं मंडल द्वितीय स्थान पर रहा है। उन्होंने बताया कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम में जिले के 20 विभाग ए श्रेणी में और चार विभाग बी श्रेणी में हैं। जिले की प्रगति 94.87 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
उन्होंने प्रगति पर संतोष जताते हुए बी श्रेणी के विभागों को सभी मदों में ए श्रेणी में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने इन कार्यक्रमों से जुड़े अधिकारियों से कहा कि वह जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर कार्यक्रमों में तेजी लाने का प्रयास करें। बीस सूत्रीय कार्यक्रम में जिले को ए श्रेणी में लाने के लिए अधिकारियों ने जिस निष्ठा के साथ काम किया उसी तरह अगले साल भी जिले को ए श्रेणी में लाने का प्रयास करें। उन्होंने अर्थ और संख्याधिकारी जीएस कालाकोटी को बीस सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा समय-समय पर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन