फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora Festival will recognize district on international panel

अल्मोड़ा महोत्सव जिले को अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाएगा

Mon, 24 Sep 2018 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Mon, 24 Sep 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
Almora Festival will recognize district on international panel
अल्मोड़ा महोत्व की समीक्षा बैठक लेते आयुक्त। - फोटो : अमर उजाला

 कुमाऊं कमिश्नर राजीव रौतेला ने 20 से 22 अक्तूबर तक  पहली बार हो रहे अल्मोड़ा महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की पहल पर अल्मोड़ा जिले में पहली बार आयोजित हो रहे अल्मोड़ा महोत्सव जिले की कला, संगीत, संस्कृति, पुरातन स्थल, प्राकृतिक सौंदर्य, जैव विविधता, धार्मिक स्थलों को अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने में सफल साबित होगा। उन्होंने महोत्सव के लिए बनाई गई सोशल मीडिया साइटों का भी शुभारंभ किया। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महोत्सव में स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यापारियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विलुप्त हो रहे परंपरागत उद्योगों को पुनर्जीवित करने के लिए स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करना होगा। उन्होंने महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कोसी नदी के पुनर्जन्म के लिए किए गए पौधरोपण कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने सूख चुके पौधों के स्थान पर जल्द नए पौधे लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा हास्य कवि सम्मेलन, कव्वाली, साहसिक पर्यटन से संबंधित कार्यक्रम आयोजित होंगे। बैठक में दीपक मुरारी, राकेश जोशी, राहुल चौबे, प्रद्युमन नागपाल, शंकर दत्त पांडेय आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed