फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora district will contest all six seats Uppa

अल्मोड़ा जिले की सभी छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी उपपा

Fri, 06 Jan 2017 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 06 Jan 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन

 उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अल्मोड़ा की सभी छह विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी शीघ्र प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में बताया गया कि निर्वाचन आयोग द्वारा पार्टी को पत्र पेटी चुनाव चिन्ह आंवटित किया गया है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि उपपा राज्य की सबसे विश्वसनीय संघर्षशील पार्टी है जो राज्य को कांग्रेस, भाजपा और उनकी छाया मात्र बन चुके क्षेत्रीय दलों के कुशासन से मुक्त करने की क्षमता रखती है।

विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद कुकुरमुत्तों की तरह बांटी गई लाल बत्तियों की अराजकता और हवाई घोषणा से जनता को मुक्ति मिली है। बैठक में अल्मोड़ा जिले की सभी छह सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लेते हुए संभावित प्रत्याशियों पर गहन चर्चा  की गई। 
विज्ञापन

उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों से पार्टी  द्वारा किए गए जनआंदोलन की धार को राजनीतिक बदलाव की ओर मोड़ने का आह्वान  किया। अध्यक्षता पार्टी जिला उपाध्यक्ष आनंदी मनराल ने और संचालन जिला महामंत्री अमर प्रकाश ने किया। बैठक में पार्टी के केंद्रीय सचिव आनंदी  मनराल, रेखा धस्माना, किरन आर्या, अनीता बजाज, मो. वसीम, भुवन जोशी, अनूप  तिवारी, विजय उप्रेती, हंस पांडे, गोविंद राम, दीपक कुमार, विजय उप्रेती,  प्रेरणा, भावना नगरकोटी, हिमानी, धीरेंद्र मोहन पंत, पुष्पा गोस्वामी आदि  मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed