फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora district passed a resolution to declare drought

अल्मोड़ा जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने का प्रस्ताव पारित

Sat, 06 Feb 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 06 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Almora district passed a resolution to declare drought

 जिला पंचायत की बैठक के दूसरे दिन सदस्यों ने सिंचाई, पेयजल, पशुपालन आदि समस्याएं उठाकर उनके समाधान की मांग की। सदन ने जिले का सूखाग्रस्त घोषित करने का प्रस्ताव पास किया।

विज्ञापन


इस मौके पर अध्यक्ष पार्वती महरा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने को अधिकारियों और सदस्यों को टीम भावना से काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


सदस्यों ने कहा कि लंबे समय से कई क्षेत्रों में सिंचाई नहरें क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। कई बार निवेदन करने के बाद भी बंद पड़ी नहरों को ठीक नहीं किया जा रहा है। इससे काश्तकार परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन ने प्रस्ताव पारित कर पानी की उपलब्धता वाले स्थानों पर छोटे डैम बनाने को कहा, ताकि जरूरत के समय भरपूर पानी मिल सके। पेयजल विभाग की समीक्षा के दौरान सदस्यों ने भनोटिया, रामगंगा-चमडख़ान, दाड़िमी समेत अन्य पेयजल योजनाओं में आ रही समस्याओं को उठाया। सदस्यों ने पात्रों के बजाए उद्यान विभाग द्वारा अन्य लोगों को बीज बांटे जाने पर नाराजगी जताई।

मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र ने अधिकारियों को सदन में उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेने और उचित समाधान कर कार्रवाई से संबंधित सदस्यों को भी अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यान अधिकारी को बीज वितरण में उठाई गई शिकायत की मौके पर जांच करने को कहा।

 बैठक में पशुपालन, मत्स्य, युवा कल्याण, सहकारिता, खेल, खादी, रेशम, पर्यटन आदि विभागों की चर्चा हुई। जाड़े के सीजन में बारिश नहीं होने से फसलों पर पड़ रहे प्रभाव पर सदन ने चिंता जताई और सरकार को जिले को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने का प्रस्ताव भेजा।


इस मौके पर जलागम प्रबंधन समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुंजवाल, एएमए आशा आर बिष्ट, उपाध्यक्ष शिवेंद्र रावत, विधायक प्रतिनिधि मोहन सिंह महरा, सांसद प्रतिनिधि रमेश बहुगुणा,  प्रमुख हरीश बनौला आदि मौजूद थे। बैठक के अंत में जिला पंचायत अल्मोड़ा के पूर्व सदस्य और बागेश्वर जिला पंचायत अध्यक्ष के पिता मंगल सिंह ऐठानी के निधन पर शोक जताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed