{"_id":"0cd4876fba18ff722cbd58e86f556524","slug":"almora-district-panchayat-budget-passed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा जिला पंचायत का 27.83 करोड़ का बजट पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा जिला पंचायत का 27.83 करोड़ का बजट पारित
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 06 Feb 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत की बैठक में 2016-17 के लिए 27 करोड़ 83 लाख 76 हजार रुपये का बजट पारित किया गया। तय हुआ कि जिला पंचायत की सीमा में बैरियर लगाकर मालवाहक वाहनों से टैक्स वसूला जाएगा।
विज्ञापन
खनन, मदिरा की दुकानों, हाटमिक्स प्लांट समेत जिला पंचायत की भूमि में चलने वाले व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से कर लिया जाएगा।
अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा ने सदस्यों द्वारा सदन में उठाई समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों से कार्रवाई से संबंधित सदस्यों को भी अवगत कराने को कहा। बैठक में सदस्यों ने स्कूलों में शिक्षकों की कमी, मध्यान्ह भोजन, पेयजल, शौचालय आदि समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन
अस्पतालों में लंबे समय बाद भी डाक्टरों की तैनाती नहीं होने पर सदस्यों ने रोष जताया। विद्युत विभाग की समस्या के दौरान सदस्यों ने कई स्थानों पर विद्युत पोल बदलने, झूलते तारों को दुरुस्त करने और नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विभाग के अधिकारियों ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। जंगली जानवरों द्वारा पहुंचाए जा रहे नुकसान पर आक्रोश जताते हुए सदस्यों ने इसे रोकने के लिए वन विभाग से प्रभावी योजना चलाने को कहा।
पूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान राशन कार्डों के ऑनलाइन प्रक्रिया में आ रही कठिनाइयों और गोदामों से राशन नहीं मिलने पर सभी ने चिंता जताई।
बैठक में जिला पंचायत के लिए इनोवा कार खरीदने, संविदा पर चल रहे दो अवर अभियंता का कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया गया। संचालन एएमए आशा रानी बिष्ट ने किया।
बैठक में जिलाधिकारी सविन बंसल, एसपी केएस नगन्याल, सीडीओ प्रकाश चंद्र, दायित्व धारी दिनेश कुंजवाल, शिवेंद्र रावत, विधायक प्रतिनिधि मोहन सिंह मेहरा, सांसद प्रतिनिधि रमेश बहुगुणा आदि मौजूद थे।