{"_id":"57659c844f1c1b244b11b862","slug":"almora-district-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी निरीक्षण करके दें जांच रिपोर्ट : पार्वती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी निरीक्षण करके दें जांच रिपोर्ट : पार्वती
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अल्मोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला पंचायत की बैठक में सदस्यों ने लोनिवि एडीबी खंड द्वारा किए जा रहे सड़क सुधारीकरण कार्यों पर नाराजगी जताई। जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा ने विभागीय अधिकारियों को निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र ने एडीबी खंड को लेकर मिल रही शिकायतों पर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्यों ने एडीबी खंड द्वारा किए जा रहे सड़क सुधारीकरण कार्यों पर नाराजी जताते हुए बैठक में पहुंचे संबंधित अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा और सीडीओ प्रकाश चंद्र ने अधिकारियों को रवैए में सुधार लाने की चेतावनी दी। उन्होंने अधिकारियों से कार्य स्थलों का निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन
पेयजल विभाग की समीक्षा के दौरान अध्यक्ष ने पूर्व बैठक में पारित प्रस्तावों के मुताबिक पेयजल योजनाओं की जांच करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने स्वैप द्वारा बनाई गई मटरखाली योजना की जांच जल्द कराने का आश्वासन दिया। सदस्यों ने चांदीखेत, तिपौला-चिलियानौला पंपिंग समेत अन्य योजनाओं की समस्याएं उठाईं। सदस्यों ने योजनाएं तैयार करने से पहले जनप्रतिनिधियों की सहमति नहीं लेने पर रोष जताया।
विज्ञापन
बैठक में क्षतिग्रस्त नहरों को दुरुस्त कराने, उद्यान विभाग द्वारा दिए जाने वाले फलों के पौध समय से वितरित करने की मांग उठाई। बैठक में पर्यटन, खेलकूद, सेवायोजन, ग्रामीण विकास, दूध, आयुर्वेद, पर्यटन, पशुपालन, रेशम, सहकारिता, युवा कल्याण आदि विभागों की समीक्षा की गई।
जलागम उपाध्यक्ष दिनेश कुंजवाल ने अधिकारियों से सदस्यों द्वारा उठाई गई समस्याओं का निर्धारित समय पर निस्तारण करवाने को कहा। बैठक में विधायक प्रतिनिध्रि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, सतीश पांडे, शंकर सिंह चिलवाल आदि मौजूद थे। संचालन एएमए आशा आर बिष्ट ने किया।