फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora Dharanaula stranded vehicle on the road jam.

धारानौला मार्ग पर दो घंटे फंसे रहे वाहन

Wed, 22 Apr 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा Updated Wed, 22 Apr 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Almora Dharanaula stranded vehicle on the road jam.
अल्मोड़ा की यातायात व्यवस्था बदहाल हो गई है। अल्मोड़ा की सड़कों में दिन में कई बार जाम लगने से लोगों को खासी परेशानी होती है। यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए पुलिस दावे तो बहुत करती है, लेकिन नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहन भी नहीं हटा पाती। जिला पंचायत की बैठक में पहुंचे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के वाहनों के बेतरतीब खड़े रहने से बुधवार को धारानौला मार्ग में लगे जाम में सैकड़ों वाहन दो घंटे तक फंसे रहे। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


नगर में मालरोड, लोअर मालरोड, एलआर साह रोड, लिंकरोड और धारानौला मार्ग से होकर वाहन ताकुला, बागेश्वर, कौसानी, रानीखेत, धारचूला, बेरीनाग, पिथौरागढ़, लोहाघाट, चंपावत, हल्द्वानी, नैनीताल आदि स्थानों को गुजरते हैं। नगर की सड़कें संकरी होने से वाहनों का दबाव अधिक रहता है। इससे जाम लगता रहता है।

विज्ञापन


यातायात व्यवस्था सुचारु करने को पुलिस ने मालरोड, लिंकरोड, एलआर साह रोड और धारानौला मार्ग में कई स्थानों पर नो-पार्किंग जोन चिन्हित किए हैं। एलआर साह रोड में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू है। पुलिस ने नियम तो बनाए हैं, लेकिन धरातल पर इनका कड़ाई से पालन नहीं होता। अधिकारियों के वाहनों के साथ ही, टैक्सी और निजी वाहन भी नो-पार्किंग जोन में सड़क किनारे वाहन घंटों खड़े रहते हैं। कई स्थानों पर सड़क के दोनों और वाहनों के खड़े रहने से जाम की समस्या रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को जिला पंचायत की बैठक में भाग लेने पहुंचे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के वाहन धारानौला मार्ग में सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े थे। दूसरी और टैक्सी वाहनों के पार्क होने से सुबह साढ़े दसे बजे जाम लग गया। कुछ ही देर में मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।


वाहनों में सैकड़ों यात्री दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। लोग ट्रैफिक पुलिस को सूचना देते रहे, लेकिन नहीं पहुंची। काफी देर बाद कुछ पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब साढ़े 12 बजे जाम खुला और वाहन गंतव्यों को रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed