{"_id":"66d38e84b64be92d710fd6d3","slug":"almora-bjp-mandal-president-accused-of-rape-arrested-late-night-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora : दुष्कर्म का आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष देर रात गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी; पार्टी से भी निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora : दुष्कर्म का आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष देर रात गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी; पार्टी से भी निकाला
Sun, 01 Sep 2024 03:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 01 Sep 2024 03:14 AM IST
सार
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुष्कर्म के आरोपी सल्ट के भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह बोरा को देर रात पुलिस ने मरचूला रोड से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, स्थानीय लोगों के भारी विरोध के बीच पार्टी के संगठनात्मक जिले रानीखेत की अध्यक्ष लीला बिष्ट ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए बोरा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बिष्ट ने कहा है मंडल अध्यक्ष पर लगे आरोप गंभीर हैं।
विज्ञापन
इसलिए जब तक उन्हें न्यायालय दोषमुक्त नहीं कर देते तब तक उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, आरोप वास्तव में गंभीर हैं। इस मामले में जब तक न्यायालय का आदेश नहीं आ जाता तब तक मंडल अध्यक्ष को उनके पद से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन