फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora are superb performance player.

अल्मोड़ा के खिलाड़ी कर रहे शानदार प्रदर्शन।

Sat, 28 Nov 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sat, 28 Nov 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
Almora are superb performance player.

 राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में अल्मोड़ा के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। 14वें यूनियन बैंक ऑल इंडिया जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने स्वर्ण और बोधित जोशी ने रजत, कांस्य पदक, उन्नति बिष्ट ने कांस्य जीता है।

विज्ञापन


बैडमिंटन संघ के मीडिया प्रभारी गोकुल मेहता ने बताया कि बंगलूरू में हुई प्रतियोगिता के बालक वर्ग अंडर-17 एकल में लक्ष्य सेन (अल्मोड़ा) ने कार्तिकेय गुलशन कुमार (दिल्ली) को 21-11, 21-13 से हराकार स्वर्ण जीता। अंडर-19 बालक युगल में चंद्र कुमार, ब्रजेश यादव (उप्र) से बोधित जोशी (अल्मोड़ा), मिथुन (कर्नाटक) की जोड़ी पराजित हुई।
विज्ञापन


बोधित को रजत पदक मिला। वहीं अंडर-19 एकल के सेमीफाइनल में ला तलार (अरुणाचल) ने बोधित को हराया। बोधित को कांस्य मिला। बालिका युगल में उन्नति बिष्ट (अल्मोड़ा), आकृति कश्यप की जोड़ी सेमीफाइनल में हार गई। उन्नति को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 23 से 27 नवंबर तक पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप दिल्ली में अल्मोड़ा के ध्रुव रावत ने दो स्वर्ण, अनुपमा, प्रियंका, मनसा ने एक-एक स्वर्ण, स्नेहा ने दो रजत, वर्तिका ने एक रजत पदक जीता। ध्रुव रावत अंडर-17 एकल, अंडर-15 एकल के विजेता बने।

उन्होंने दो स्वर्ण पदक जीते। बालिका वर्ग के एकल में प्रियंका कनवाल अंडर-11, अनुपमा उपाध्याय अपने-अपने वर्ग में विजेता रहे। अंडर-13 एकल के फाइनल में स्नेहा रजवार पराजित हुईं और रजत जीता। अंडर-15 के फाइनल में भी स्नेहा को पराजित होना पड़ा और रजत जीता। अंडर-नौ में वर्तिका सिंह को रजत मिला।


शिवम मेहता अंडर-13 के क्वार्टर फाइनल, नमन गुप्ता अंडर-11 के सेमीफाइनल, सिद्धार्थ रावत, नीलेश रजवार अंडर-नौ के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे। खिलाड़ियों की सफलता पर बीएस मनकोटी, कोच डीके सेन, गोकुल मेहता, प्रशांत जोशी, राम अवतार, राजेश जायसवाल, जगमोहन फर्त्याल, दीपक वर्मा, सुरेश कर्नाटक, सभासद हेम तिवारी, कमल गुप्ता आदि ने खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed