फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora agreed-resident corporation will become: CM

अल्मोड़ावासी सहमति बनाएं तो बनेगा नगर निगम : सीएम

Sun, 11 Sep 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 11 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Almora agreed-resident corporation will become: CM
भाषण देते सीएम - फोटो : अमर उजाला

 मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जन्म दिन अब हर साल उत्तराखंड गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। ताकि आने वाली पीढ़ी उनके आदर्शों पर चल सके। जमींदारी उन्मूलन और सामाजिक समरसता के लिए किए गए उनके कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि अल्मोड़ा नगरवासी आपसी सहमति बना सकें तो समीपस्थ क्षेत्रों को मिलाकर नगर निगम का दर्जा देने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने विधानसभा में बनने जा रहे गेटों में से एक का नाम पंडित पंत के नाम पर और कोसी बैराज का नाम स्व. रामप्रसाद टम्टा के नाम से रखने की भी घोषणा की।

विज्ञापन



  मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 129वीं जयंती के अवसर पर उनकी जन्म स्थली खूंट में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा में बनाए जाने वाले गेटों का नाम भारत रत्न पं. पंत और श्रीदेव सुमन के नाम से रखे जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही देहरादून में स्थापित किए जा रहे विज्ञान भवन का नाम भी पंडित पंत के नाम से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि अल्मोड़ा नगरवासी आपसी सहमति बना सके तो उसके समीपस्थ क्षेत्रों को मिलाकर नगर निगम का दर्जा देने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा नगर की अधूरी सीवरेज योजना के लिए भी आपसी विचार विमर्श के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्योली इंटर कॉलेज का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोवर्धन शर्मा के नाम से रखने पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री रावत को 13 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि मांग पत्र की मांगों को चरणबद्ध तरीके से स्वीकृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर भिक्षावृत्ति करने वाले पांच बच्चों समेत 10 पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया और डीएम सविन बंसल द्वारा गरीबों, साधन विहीन परिवारों के बच्चों के लिए किए जा रहे अभिनव प्रयोगों की सराहना की। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि पंडित पंत के आदर्शों पर चलकर प्रदेश को विकास की दौड़ में आगे बढ़ाना होगा। सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण, अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, केवल सती, अख्तर हुसैन, आनंद सिंह, ग्राम प्रधान ललित पंत, जिला पंचायत सदस्य विशन सिंह, सर्वशिक्षा अभियान की समन्वयक प्रेरणा गुरुरानी ने विचार रखे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देवेंद्र सनवाल को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, ब्लॉक प्रमुख पीतांबर पांडे, डीएम सविन बंसल, एसएसपी केएस नगन्याल, सीडीओ प्रकाश चंद्र, परियोजना निदेशक डीडी पंत, दुग्ध संघ के अध्यक्ष दीप डांगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख धर्म सिंह मेहरा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पूरन रौतेला, एसडीएम विवेक राय, सीओ आरएस टोलिया, कमल राम, हरीश बनौला, राजेश बिष्ट, त्रिलोचन जोशी, अमरनाथ सिंह रावत, जमन सिंह बिष्ट, लता तिवारी आदि थे। ग्राम प्रधान ललित पंत, चंदन सिंह भोज ने संचालन किया। स्थानीय बच्चों, संस्कृति विभाग के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बहुउद्देश्यीय शिविर भी लगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed