फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora Accident Tractor-trolley overturns two dead two injured referred to higher center

Almora: गढ़वाल से चिंतोली जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, दो लोगों की मौत, घायल हायर सेंटर रेफर

Sun, 29 Mar 2026 05:32 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 29 Mar 2026 05:32 PM IST
सार

Almora Accident News: ट्रैक्टर-ट्रॉली गढ़वाल से चिंतोली जा रही थी। चिंतोली-नगचूला खाल मोटर मार्ग में चिंतोली के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई है, जिसमें दो लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
Almora Accident Tractor-trolley overturns two dead two injured referred to higher center
अल्मोड़ा में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के देघाट थाना के अंतर्गत चिंतोली-नगचूला खाल मोटर मार्ग में चिंतोली के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल लाया गया, लेकिन उनकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मृतक और घायल सभी चिंतोली निवासी हैं।

विज्ञापन


रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गढ़वाल से चिंतोली जा रही थी। चिंतोली-नगचूला खाल मोटर मार्ग में चिंतोली के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई है, जिसमें चार व्यक्ति घायल हो गए हैं। ग्राम प्रहरी चंदन सिंह ने थाना देघाट को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


Dehradun: हवालात में पीआरडी जवान की मौत का मामला, डॉक्टरों का पैनल कर रहा पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट लाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दर्शन सिंह (24) और चंदन सिंह (24) दोनों निवासी ग्राम चिंतोली को मृत घोषित कर दिया।

घायल गोपाल सिंह (24), नरेंद्र सिंह (18) दोनों निवासी ग्राम चिंतोली को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

गांव में शोक की लहर
गांव के दो युवाओं की एक साथ मौत होने से गांव में शोक की लहर है। घायलों को हायर सेंटर रेफर करने से परिजन उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतिंत हैं। हादसे की सूचना मिलने पर गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed