फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora 102 New Corona Cases

अल्मोड़ा में 102 नए लोग कोरोना संक्रमित, 255 केस एक्टिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Almora 102 New Corona Cases
अल्मोड़ा में बिना मास्क घूमते लोग। इस दौरान सामाजिक दूरी की भी उड़ी धज्यियां। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के 102 मामले सामने आए हैं। बुधवार को जिले में 34 कोरोना संक्रमित लोग मिले थे। वहीं, बागेेश्वर में बृहस्पतिवार को 62 नए मामले सामने आए।
विज्ञापन

अल्मोड़ा के हवालबाग क्षेत्र में सबसे अधिक 73 केस हैं। कुछ दिन पूर्व हवालबाग क्षेत्र स्थित विवेकानंद कृषि अनुसंधान केंद्र में भी एक साथ कई लोगों कोरोना पॉजिटिव आए थे। प्रशासन ने यहां पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया है। बृहस्पतिवार को कोरोना के नोडल अधिकारी, जिला व महिला अस्पताल के एक- एक डाक्टर और पांच पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले। अस्पतालों में ही कुछ बच्चे भी पॉजिटिव निकले हैं। सभी को आइसोलेट किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को कोरोना के नोडल अधिकारी, जिला और महिला अस्पताल के एक- एक डाक्टर, पुलिस विभाग के एक सीओ, एक इंस्पेक्टर और तीन कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला और महिला अस्पताल में दो डाक्टर सहित कुल 20 लोग संक्रमित पाए गए। एतिहयात के लिए सभी को आइसोलेट किया गया है। इधर जिला अस्पताल में रोजाना कोरोना संक्रमितों की जांच की जा रही है। बुधवार को भी जिला अस्पताल में तैनात एक डाक्टर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार जिले में हवालबाग क्षेत्र में 73, भैंसियाछाना- 01, ताकुला -02, लमगड़ा-02, द्वाराहाट- 05, धौलादेवी-05, चौखुटिया- 02, सल्ट- 03 भिकियासैंण-05 पांच, देघाट- 02 और रानीखेत में 02 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, बागेश्वर में बृहस्पतिवार को 62 नये केस आने के बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 99 हो गई है। चार संक्रमितों का इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है, बाकी 95 होम आइसोलेशन में हैं। वहीं जिले से 975 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील कर रहा है। कहा कि जिस तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है, लोगों को मास्क के प्रयोग, सामाजिक दूरी के पालन और सेनेटाइजर से हाथों को बार-बार साफ करने के लिए जागरुक होना पड़ेगा। तभी तेजी से फैल रहे संक्रमण को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों में कराए कोविड नियमों का पालन: डीएम
अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीएम वंदना सिंह ने सभी बैंक की शाखाओं में कोविड नियमों का पालन कराने के निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि बुधवार को सोमेश्वर क्षेत्र के दो बैंक में कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिलने पर बैंकों को ग्राहकों के लिए बंद करना पड़ा।
दूसरी लहर में 157 लोगों की हुई थी कोरोना से मौत
अल्मोड़ा। कोरोना की दूसरी लहर में जिले में 157 लोगों की मौत हुईं। इस दौरान कई कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा नहीं मिल पाई थी। लगातार मौतें होने से लोग जागरूक होकर मास्क और सामाजिक दूूूरी के नियम का पालन करने लगे थे। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमितों की लगातार संख्या बढ़ने के बाद भी लोग पूरी तरह से जागरूक नहीं हो रहे हैं।

मेडिकल कॉलेज में मात्र पांच तकनीशियन
अल्मोड़ा। जिस तरह से कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है आने वाले समय में कोविड मरीजों को वेंटिलेटर की जररूत पड़ सकती है। बेस अस्पताल मेडिकल कॉलेज में कोरोना से लड़ने के लिए इंतजाम की बात करें तो यहां उपकरण तो पूरे हैं, लेकिन तकनीशियनों का भारी अभाव है। वर्तमान में यहां पर पांच तकनीशियन तैनात हैं, लेकिन पांच पद रिक्त हैं।
अल्मोड़ा में 90 प्रतिशत को पहली, 75 प्रतिशत को लगी दूसरी डोज
अल्मोड़ा। सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने बताया कि जिले में अभी तक 90 प्रतिशत लोगों को कोरोना की पहली और 75 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed