फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   All-round development of children possible by education: Chauhan

शिक्षा से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव : चौहान

Fri, 28 Apr 2017 10:32 PM IST
almora
almora Updated Fri, 28 Apr 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
 All-round development of children possible by education: Chauhan
कार्यक्रम पेश करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

 विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा है कि शिक्षा से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी है। चौहान ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी हवालबाग के वार्षिकोत्सव को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सरस्वती वंदना, कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली, राजस्थानी, लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनमोह लिया। बच्चों ने हाय काकरी झिल मां, हांगकांग की साड़ी, मैं परियों की शहजादी, नानी तेरी मोरनी को, उड़ी-उड़ी जाए, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नाटक आदि कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


 चौहन ने कहा कि छात्र-छात्राएं मेहनत से पढ़ाई कर आगे बढ़ें। उन्होंने स्कूल में कक्ष निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की। प्रधानाचार्य अशोक पंत ने स्कूल की आख्या पेश की और भावी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डा. रंजन तिवारी ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर रजवान अहमद ने स्कूल को एक पंखा भेंट किया।

प्रसार प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य एसएन पाठक, अभिभावक संघ के अध्यक्ष पूरन सिंह नेगी ने भी विचार रखे। अध्यक्षता  सुरेद्र सिंह मेहता ने और संचालन जीवन सिंह बिष्ट और गोविंद कुमार ने किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विनोद पंत, तरुण मेहता, संजय कनवाल, दिनेश पंत, गोपाल सिंह नेगी, रश्मि पंत, प्रियंका, सोलोनी विल्सन, गीता नेगी, भावना तिवाड़ी, पार्वती बिष्ट आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed