फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   All of the adjustments to the guest teacher angry

सभी का समायोजन न होने से अतिथि शिक्षक नाराज

Sun, 16 Oct 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Sun, 16 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अतिथि शिक्षकों की चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में हुई बैठक में वक्ताओं ने सभी अतिथि शिक्षकों का समायोजन न होने पर रोष जताया। उन्होंने सभी अतिथि शिक्षकों का समायोजन न होने पर गैरसैंण में होने वाले विधानसभा सत्र का विरोध करने की चेतावनी दी। कहा कि अतिथि शिक्षक कांग्रेस सरकार के खिलाफ घर-घर जाकर चुनावों में दुष्प्रचार करेंगे।

उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षकों के लिए स्पष्ट नीति नहीं बनी तो वह गैरसैंण में होने वाले विधानसभा सत्र का विरोध करेंगे।

साथ ही घर-घर जाकर कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष नरेंद्र वाणी ने प्रदेश सरकार पर अतिथि शिक्षकों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। ताकुला ब्लॉक अध्यक्ष मनीष पांडेय ने कहा कि सरकार ने अतिथि शिक्षकों के मामले में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो वह सामूहिक रूप से इस्तीफा देने को बाध्य होंगे। बैठक में दीवान सिंह, हरीश भोज, मंजुल पंत, पुष्कर नेगी, हेमंत भाकुनी, हिमांशु पांडेय, कमल कुमार, वसंत प्रसाद, सुरेश कुमार, दीपक कुमार, विनोद कुमार, ललित कुमार, कमलेश तिलारा, नीमा प्रकाश, ममता टम्टा, पूनम वर्मा, ममता आर्या, नरेंद्र प्रसाद, निहारिका जोशी ने विचार रखे। इस दौरान ममता बिनवाल, सुभाष जोशी, कविता कांडपाल, योगेश मेहरा, भगवती गोस्वामी, बबीता आर्या, अनीता मेहरा, बबीता भाकुनी, ममता भाकुनी, ज्योति उपाध्याय थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed