{"_id":"58f0aad44f1c1bc342cf7787","slug":"alcohol-issue-exposes-bjp-s-double-character-madan","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब मामले ने उजागर किया भाजपा का दोहरा चरित्र: मदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब मामले ने उजागर किया भाजपा का दोहरा चरित्र: मदन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 14 Apr 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की बैठक में पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की हार को भूलकर फिर से जनता के हितों के लिए संघर्ष करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शराब मामले ने भाजपा के दोहरे चरित्र को उजागर किया है। मातृशक्ति द्वारा शराब के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन का उन्होंने समर्थन किया।
विज्ञापन
हार की समीक्षा करते हुए पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं को मनोबल बनाए रखने की जरूरत है। एकजुट होकर लोगों की समस्याएं सुनीं जाएंगी और उन्हें हल कराने के लिए संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने मातृशक्ति द्वारा शराब के विरोध का समर्थन किया। कहा कि भाजपा शराब का मोह नहीं छोड़ पा रही है, इसीलिए राज्य मार्गों को जिला मार्गों में तब्दील कर दिया गया है। इससे भाजपा का दोहरा चरित्र भी जनता के बीच उजागर हुआ है। बैठक में हीरा बिष्ट, नंदन अधिकारी, शंकर उपाध्याय, गणेश अधिकारी, डिकर बिष्ट, वीरेंद्र बजेठा, भूपाल सिंह, नारायण रावत, खुशाल अधिकारी, शंकर कैड़ा, नवीन कठायत, राजेंद्र रौतेला, प्रकाश अधिकारी, जिपंस बचुली देवी, शंकर राणा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन