{"_id":"2da88befa0fd00a2d068e5e2baafbdc1","slug":"ajay-won-the-bronze-in-the-international-wrestling-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय ने अंतरराष्ट्रीय रेस्लिंग प्रतियोगिता में जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय ने अंतरराष्ट्रीय रेस्लिंग प्रतियोगिता में जीता कांस्य
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
Updated Tue, 15 Sep 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवालबाग विकासखंड के ज्यूड़ कफून गांव निवासी छात्र अजय बिष्ट ने रूस के मास्को में देश का नाम रोशन किया है। देश का प्रतिनिधित्व करते हुए छात्र अजय बिष्ट ने 50 किलो भार वर्ग में रेस्लिंग में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने हरियाणा के अखाड़ों में रेस्लिंग के गुर सीखे।
विज्ञापन
ज्यूड़ कफून गांव निवासी अजय बिष्ट ने कक्षा आठ तक की शिक्षा गांव में ली। दो साल पहले वह हरियाणा के हसनगढ़ में चाय की दुकान चलाने वाले पिता राम सिंह बिष्ट के साथ वहीं चले गए। गांव में रहकर रेस्लिंग का नाम तक नहीं जानने वाले अजय ने हसनगढ़ में पहलवानों के साथ अखाड़ों में अभ्यास शुरू किया।
विज्ञापन
मेहनत रंग लाई और वह एक साल के भीतर ही वह रोहतक जिले के चैंपियन बन गए। इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी लगातार उम्दा प्रदर्शन कर वह अच्छे रेस्लरों में शामिल हो गए।
विज्ञापन
डीएबी पब्लिक स्कूल हसनगढ़ में दसवीं के छात्र अजय ने 17 आयु के 50 किलो भार वर्ग में 20 से 25 अगस्त तक मास्को में हुई रेस्लिंग प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर भागीदारी की। उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। अजय की उपलब्धि से उनके गांव ज्यूड़ कफून में खुशी का माहौल है।