फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   AIR music conference in Almora

अल्मोड़ा में आकाशवाणी संगीत सम्मेलन

Sat, 24 Sep 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 24 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
AIR music conference in Almora
अल्मोड़ा में आकाशवाणी संगीत सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। आकाशवाणी संगीत सम्मेलन में जहां कलाकारों ने गजलों की शानदार प्रस्तुति दी वहीं लोक संगीत की रसधार भी बही। गजल गायिका डॉ. दीपाली वातल ने तुम्हारे इश्क में... समेत कई गजलों की शानदार प्रस्तुति से समा बांध दिया। 

विज्ञापन


यहां शिखर होटल सभागार में आयोजित संगीत सम्मेलन में कलाकारों ने अपने फन का जादू बिखेरा। प्रतिभाशाली गायिका डॉ. वातल ने गजलों की मनमोहक अंदाज में गजल पेश किए जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। दीपाली ने कई भाषाओं की फिल्मों और टेलीविजन सीरियलों के लिए पार्श्व गायन भी किया है।
विज्ञापन


उनके साथ तबले पर मो. नईम (भोपाल), सारंगी में गुलाम मोहम्मद (दिल्ली), गिटार में प्रद्योत बनर्जी (दिल्ली), हारमोनियम पर जमीर खान (भोपाल) ने संगत की। इस दौरान संसदीय सचिव मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, अर्बन बैंक अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल, सभासद अशोक पांडे, आकाशवाणी के उद्घोषक संजय जोशी, अंजू पांगती, मधु सनवाल, धनंजय शाह, सुलभ बरनवाल, संतोष चंद्र, मनोज बोरा, दीपिका पंत, नरेश चौहान, केके वर्मा, नवीन बिष्ट आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed