{"_id":"b75859912aab93d86b0614ef10cf593a","slug":"air-almora-change-controller-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्ति पर आकाशवाणी केंद्राध्यक्ष की विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्ति पर आकाशवाणी केंद्राध्यक्ष की विदाई
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आकाशवाणी अल्मोड़ा, बागेश्वर, गैरसैंण केंद्र के केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्र निदेशक एमएस बृजवाल 35 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए हैं। आकाशवाणी में हुए कार्यक्रम में उन्हें विदाई दी गई। इधर बृजवाल के स्थान पर आकाशवाणी रामपुर के केंद्र निदेशक सरवत उस्मानी को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
आकाशवाणी सभागार में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बृजवाल ने 35 सालों तक आकाशवाणी को सेवा दी। कार्यालयाध्यक्ष के तौर पर उन्होंने सराहनीय काम किया। बृजवाल ने सेवा के दौरान सह कर्मियों द्वारा दिए गए सहयोग के प्रति सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
अंजू पांगती, माया जीना ने सम्मानित किया। इधर बृजवाल के स्थान पर आकाशवाणी रामपुर के केंद्र निदेशक सरवत उस्मानी ने नए केंद्राध्यक्ष और केंद्र निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया। उस्मानी ने बृजवाल को आकाशवाणी रामपुर की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर पुरुषोत्तम भट्ट, धारा दत्त, पीआरएस चौहान, संतोष चंद्र, चंद्रशेखर बोरा, ओमप्रकाश ने विचार रखे। संचालन नरेश चौहान ने किया।
समारोह में रामपुर केंद्र के कार्यक्रम अधिकारी विनय वर्मा, ओमप्रकाश, संजय जोशी, राजीव सक्सेना, धनंजय शाह, संतोष चंद्र, अंजू पांगती, एलएम जोशी, एसके पांडे, चांद किरन, चंदन प्रसाद, हेम तिवारी, सुंदर राम, सुंदर मेहता, आरएस टोलिया, गौरव पंत, मुन्ना लाल, पीएफ मटियानी , सुलभ बरवाल, बसंत कनवाल, संजय जोशी मौजूद थे।