फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Agriculture news in district.

Almora News: विशेषज्ञों ने कृषकों को कुरमुला प्रबंधन और कंदन्न उत्पादन के तरीके बताए

Mon, 09 Jun 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 09 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Agriculture news in district.
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) के नेतृत्व में विकसित कृषि संकल्प अभियान के 11वें दिन वैज्ञानिकों के एक दल ने ताड़ीखेत, मटीला, सूरी, गडस्यारी, बरशीला व पड्युला के 76 किसानों से संवाद किया। विशेषज्ञों ने कृषकों को कुरमुला प्रबंधन, कृषि यंत्रों, कंदन्न उत्पादन की जानकारी दी। संस्थान के विकसित गार्डन रेक किसानों को बांटे।
विज्ञापन


इस दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत ने मटीला गांव की महिला किसानों से पर्वतीय कृषि की चुनौतियों एवं संभावनाओं पर सीधा संवाद किया। संवाद के दौरान महिला किसानों ने पर्वतीय क्षेत्रों में यंत्रीकरण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि पहाड़ों की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप कृषि यंत्रों की भारी कमी है जिससे खेती कार्य कठिन और श्रमसाध्य हो गया है। युवाओं के पलायन एवं पशुधन की घटती संख्या के कारण खेती के पारंपरिक साधन अब व्यावहारिक नहीं रह गए हैं।
विज्ञापन

एक महिला किसान ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्हें ऐसे यंत्रों की आवश्यकता है जो छोटे परिवारों की ओर से भी सरलता से उपयोग किए जा सकें और जिनसे पर्वतीय खेतों की जुताई जैसे कार्य वह स्वयं कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा, वैज्ञानिक जानकारी का समय-समय पर प्रसार और क्षेत्र विशेष के अनुसार अनुकूल तकनीकों की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। निदेशक ने किसानों को आश्वस्त किया कि संस्थान कृषि यंत्रों, तकनीकों का विकास तथा जानकारी के प्रभावी प्रसार पर विशेष कार्य कर रह रहा है। वैज्ञानिकों के दूसरे दल ने ताड़ीखेत ब्लॉक के 11 गांवों के 172 किसानों से संवाद कर उन्हें खरीफ की प्रजातियों, सस्य विधियों, रोग-कीट नियंत्रण विधियों, कृषि संबंधित अन्य तकनीकियों के साथ ही सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। नोडल अधिकारी डॉ. कुशाग्रा जोशी ने कहा कि अभियान के दौरान कृषि में जेंडर को मुख्य धारा में लाने के लिए महत्वपूर्ण मुद्दे वैज्ञानिकों को प्राप्त हो रहे हैं। इनका पर्वतीय क्षेत्र के लिए पॉलिसी निर्माण के लिए विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed