{"_id":"732ab8180f7b2dd23884485da1f92d17","slug":"agriculture-minister-postponed-the-opening-of-tea-factory-in-hringri-to-come-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री के न आने से हरिनगरी में चाय फैक्ट्री का उद्घाटन स्थगित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री के न आने से हरिनगरी में चाय फैक्ट्री का उद्घाटन स्थगित
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Thu, 26 Mar 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि मंत्री डा. हरक सिंह रावत का हैलीकाप्टर तकनीकी खराबी के कारण रुद्रप्रयाग से उड़ान नहीं भर पाया, जिसके चलते हरिनगरी गरुड़ में बुधवार को प्रस्तावित टी बोर्ड की चाय फैक्ट्री का उद्घाटन स्थगित कर दिया गया। डीएम बीएस मनराल ने बताया फैक्ट्री का उद्घाटन करने कृषि मंत्री रावत शीघ्र हरिनगरी आएंगे। मंत्री के स्वागत के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष बबली ऐठानी, ब्लाक प्रमुख भरत फर्स्वाण, पूर्व जिपं सदस्य बबलू नेगी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के प्रकाश कोहली, शिव सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह नेगी, पूर्व मंत्री गोपाल दत्त भट्ट, भुवन पाठक आदि हरीनगरी पहुंचे थे। मंत्री का कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में मायूसी दिखी। बाद में विधायक चंदन दास ने हरिनगरी में किसानों को संबोधित किया।