Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Agniveers emerged from Somnath Maidan, carrying a legacy of bravery on their shoulders

Almora News: सोमनाथ मैदान से निकले अग्निवीर, कंधों पर वीरता की विरासत

Tue, 02 Dec 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 02 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Agniveers emerged from Somnath Maidan, carrying a legacy of bravery on their shoulders
फोटो- 02एएलएम 13पी- सेना का ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान। स्रोत- ऑनलाइन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सोमनाथ मैदान में पासिंग आउट परेड के बाद अग्निवीरों को कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की परंपरा को आगे बढ़ाने की चुनौती है। 31 हफ्ते के कठिन प्रशिक्षण के बाद अग्निवीर कुमाऊं रेजीमेंट के पहले परमवीर चक्र विजेता शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा और शहीद शैतान सिंह की वीर गाथा को अपने जेहन में रख कर उनके पद चिन्हों पर चलकर देश का मान बढ़ाना चाहते हैं।
विज्ञापन

वही रेजीमेंट के ही अशोक चक्र प्राप्त मेजर भूकांत मिश्रा, सूबेदार सुज्जन सिंह, नायक रामवीर सिंह तोमर और नायक निर्भय सिंह की शौर्य गाथा भी कम नहीं है। सबसे अधिक तीन थल सेनाध्यक्ष जनरल श्रीनगेश, जनरल केएस थिमैया (डीएसओ पद्म भूषण) व जनरल टीएन रैना (महावीर चक्र) देश को देने का गौरव भी कुमाऊं रेजीमेंट को ही हासिल है। 1945 को कुमाऊं रेजीमेंट के नाम से नई रेजीमेंट का गठन होने के बाद पराक्रम में और भी समृद्धि हुई। देश में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर तैयार करने का सिलसिला शुरू हो गया है, फिर भी युवाओं में सेना में जाने के लिए जोश कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन


मेजर शैतान सिंह का नाम भी सूरमाओं में शुमार
परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह का नाम भी सेना में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है । नवंबर 1962 में चीन से लड़ाई में मेजर शैतान सिंह ने चुसूल सेक्टर के रेजांग्ला में बर्फबारी के बीच दुश्मनों का बहादुरी के साथ सामना किया था इस दौरान उन्होंने घायल होने के बाद भी कई दुश्मनों को मार गिराया और अंत में लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------
अग्निवीरों के लिए प्रेरणास्रोत हैं मेजर सोमनाथ शर्मा
कुमाऊं रेजीमेंट की बहादुरी में सबसे पहला नाम मेजर सोमनाथ शर्मा का लिया जाता है । मेजर शर्मा ने पाक घुसपैठियों को भारतीय सीमा से अंदर घुसने नहीं दिया था। तीन नवंबर 1947 को चार कुमाऊं रेजीमेंट के मेजर सोमनाथ घुसपैठियों से मोर्चा लेते हुए मोर्टार की चपेट में आकर वीरगति को प्राप्त हुए। उन्हें मरणोपरांत पहला परमवीर चक्र मिलने का गौरव प्राप्त है।


केआरसी के नाम कई वीरता पदक

कुमाऊँ रेजिमेंट भारतीय सेना की सबसे सुशोभित और गौरवशाली रेजिमेंटों में से एक है। इस रेजीमेंट ने वीरता और सेवा के क्षेत्र में अब तक अनेक अद्वितीय उपलब्धियां हासिल की हैं। रेजिमेंट को अब तक दो परमवीर चक्र, चार अशोक चक्र, दस महावीर चक्र, छह कीर्ति चक्र, 79 वीर चक्र, 23 शौर्य चक्र, 129 सेना मेडल, आठ परम विशिष्ट सेवा मेडल, 24 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 36 विशिष्ट सेवा मेडल, दो उत्तम युद्ध सेवा मेडल, एक युद्ध सेवा मेडल, एक पद्म विभूषण, दो पद्म भूषण, एक पद्म श्री और तीन सेना प्रमुख प्रशंसा पत्र प्राप्त हो चुके हैं। ये सभी सम्मान कुमाऊं रेजिमेंट के शौर्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की गौरवशाली परंपरा को दर्शाते हैं। यही परंपरा अब अग्निपथ योजना के तहत तैयार हो रहे अग्निवीरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है, जो इस वीरता की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लेकर राष्ट्रसेवा को समर्पित हैं।

कुमाऊं रेजिमेंट भारतीय सेना की सबसे पुरानी बटालियन

केआरसी भारतीय सेना की सबसे पुरानी बटालियन है। 1788 में हैदराबाद निजाम की सेना में फर्स्ट व सेकंड रेजिमेंट बनी। जिसे अब 4 व 5 कुमाऊं कहा जाता है। 1922 में हैदराबाद कंटिजेंट का नाम बदल 19 हैदराबाद रेजीमेंट किया गया। वही 27 अक्टूबर 1945 को इसे कुमाऊं रेजीमेंट नाम मिला। मई 1948 में केआरसी मुख्यालय रानीखेत शिफ्ट किया। वही एक नवंबर 1970 को नागा रेजीमेंट की पहली बटालियन का गठन घिंघारीखाल (रानीखेत) में केआरसी के द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed