{"_id":"67d0806ee4b5da5c2d0632a0","slug":"agniveer-registration-strats-almora-news-c-232-1-alm1002-125361-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अग्निवीर भर्ती के लिए आज से युवा कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अग्निवीर भर्ती के लिए आज से युवा कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- इस भर्ती दौड़ में कई बदलाव होने से अभ्यर्थियों को पहुंचेगी राहत
अल्मोड़ा। बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू होगा, जो 10 अप्रैल तक चलेगा।
यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय में कर्नल महेश कुमार ने एक प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। इस भर्ती में युवा जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेडसमैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक और महिला पुलिस जैसे पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कर्नल महेश कुमार ने बताया कि इस बार अभ्यर्थी दो पदों के लिए एक साथ आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, भर्ती प्रक्रिया में दौड़ के लिए समय सीमा में भी बदलाव किया गया है। पहले जहां 5 मिनट 45 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर क्वालीफाई किया जाता था, अब यह समय 6 मिनट 15 सेकंड तक बढ़ा दिया गया है।
दौड़ के लिए अंकों का विवरण इस प्रकार है-
5 मिनट 30 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर: 60 अंक
5 मिनट 31 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकंड तक: 48 अंक
5 मिनट 46 सेकंड से 6 मिनट तक: 36 अंक
6 मिनट 1 सेकंड से 6 मिनट 15 सेकंड तक: 24 अंक
परीक्षा का अभ्यास भी कर सकते हैं:
कर्नल महेश कुमार ने बताया कि सभी श्रेणियों के लिए नमूना प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं। अभ्यर्थी www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा का अभ्यास कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, अल्मोड़ा में कार्य दिवस पर सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से किसी भी दलाल के झांसे में न आने की सलाह दी और केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन करने की बात कही।