{"_id":"648f4b0a07ab489c08003a8f","slug":"agniveer-bharti-in-ranikhet-ranikhet-news-c-8-1-170553-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सेना भर्ती कल से, सुबह ढाई बजे से होगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सेना भर्ती कल से, सुबह ढाई बजे से होगा प्रवेश
Sun, 18 Jun 2023 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
कर्नल आदित्य कुमार मिश्रा।
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सोमनाथ मैदान में 20 जून से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू होगी जिसकी तैयारी पूरी हो गई है। भर्ती निदेशक कर्नल आदित्य कुमार मिश्रा ने बताया कि चार जिले अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और यूएसनगर के अभ्यर्थियों को अग्निवीर बनने के लिए सोमनाथ मैदान में 400 मीटर के चार चक्कर लगाने होंगे। अभ्यर्थियों का सैन्य परिसर में सुबह ढाई बजे से छह बजे तक ही प्रवेश मिलेगा।
कर्नल मिश्रा ने बताया कि प्रवेश सुबह पहले दिन अल्मोड़ा जिले के अभ्यर्थियों की दौड़ से भर्ती रैली की शुरुआत होगी। अल्मोड़ा भर्ती कार्यालय चार जिलों बागेश्वर, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा के युवाओं के लिए भर्ती रैली आयोजित करा रहा है। बताया कि भर्ती रैली की तैयारी पूरी हो चुकी है। वहीं रैली के लिए सेना के अधिकारियों ने केआरसी में डेरा डाला है। नगर के रैन बसेरों में अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। होटल, ढाबों में अभ्यर्थियों से मनमाना पैसा वसूलने पर पुलिस और प्रशासन कार्रवाई करेगा।
कर्नल मिश्रा ने बताया कि दौड़ के लिए 100-100 अभ्यर्थियों के ग्रुप बनाए गए हैं। इसके लिए 400 मीटर का ट्रैक बनाया गया है जिसके उन्हें चार चक्कर लगाने होंगे। निर्धारित समय पर दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को ही शारीरिक परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। इसमें सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच के बाद उनका मेडिकल होगा।
विज्ञापन
मेडिकल जांच के लिए महत्वपूर्ण सावधानी
रानीखेत। कर्नल आदित्य कुमार मिश्रा ने बताया कि अभ्यर्थियों के शरीर के किसी भी हिस्से पर अश्लील टैटू या शब्द मान्य नहीं होंगे। टैटू जलाने के लिए जख्म कर हटाने की कोशिश करने वाले अभ्यर्थियों को बाहर किया जाएगा।