{"_id":"57d1adb44f1c1be40c317044","slug":"agitated-village-head","type":"story","status":"publish","title_hn":" आश्वासन के बाद प्रधान संगठन का आंदोलन खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन के बाद प्रधान संगठन का आंदोलन खत्म
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान आंदोलित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत वंचित लोगों के राशन कार्ड बनवाने सहित तमाम मांगों को लेकर प्रधान संगठन का तीन दिनों से चल रहा धरना समाप्त हो गया है। सीडीओ के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे तहसीलदार आरएस नेगी ने आंदोलनकारियों को लिखित आश्वासन दिया।
विज्ञापन
प्रधान संगठन राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाने, मनरेगा कार्यों का भुगतान करने, दिव्यांग, किसान पेंशन योजना का लाभ लाभार्थियों के खातों तक पहुंचाने की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से ब्लॉक मुख्यालय पर तालाबंदी के साथ धरना प्रदर्शन कर रहा था। तालाबंदी के चलते ब्लॉक में तमाम कार्य भी प्रभावित होने लगे थे।
विज्ञापन
इधर बृहस्पतिवार सीडीओ के प्रतिनिधि के रूप में आंदोलनकारियों से वार्ता को तहसीलदार आरएस नेगी पहुंचे। आंदोलनकारियों ने उन्हें भी खूब खरी-खोटी सुनाई। तहसीलदार ने राशन कार्ड बनाने के लिए शपथ पत्र की बाध्यता को समाप्त करने और आय प्रमाण पत्र का सरलीकरण करने का लिखित आश्वासन दिया।
विज्ञापन
तय हुआ कि मनरेगा और पेंशन संबंधी समस्याओं के निराकरण को समाज कल्याण अधिकारी सात दिन के अंदर द्वाराहाट आएंगे। इसके बाद प्रधानों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। संपूर्ण कार्यक्रम में प्रमुख ममता भट्ट, प्रधान संगठन के अध्यक्ष महेश पंत, कैलाश भट्ट, हिम्मत सिंह, लाल सिंह, विपिन पंत, पूरन पांडेय, बाली राम, आनंद पांडेय, नवीन मैनाली सहित तमाम लोग मौजूद थे।