फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Aggeation over Teacher That Student Beaten

Almora News: शिक्षिका पर नौंवी के छात्र को बेरहमी से पीटने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Aggeation over Teacher That Student Beaten
गरुड़ में शिक्षिका की मारपीट से घायल छात्र के शरीर में आई चोटें। संवाद - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। ब्लॉक के एक इंटर कॉलेज की एक शिक्षिका ने छात्र को पहले मुर्गा बनाया फिर उसे कक्षा में डंडे से पीट दिया। मामला 23 नवंबर का है। घायल छात्र शिक्षिका के डर से दो दिनों से स्कूल नहीं जा रहा है। खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) ने घायल छात्र के पिता की शिकायत पर शिक्षिका का स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने छात्र के इलाज का खर्च वहन करने के लिए भी शिक्षिका को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

राइंका में नौवीं कक्षा में अध्ययनरत 13 वर्षीय छात्र का आरोप है कि 23 नवंबर को प्रार्थना सभा के बाद वह अपनी कक्षा के बच्चों की लाइन से दूसरी लाइन में चल गया था। इस पर नाराज मैडम (शिक्षिका) ने पहले मुझे स्कूल परिसर में मुर्गा बनाया फिर कक्षा कक्ष में डंडे से जमकर पीटा। घायल छात्र का घर पर ही प्राथमिक इलाज चल रहा है। वह डर के कारण पिछले दो दिन से स्कूल नहीं गया है। छात्र के पिता ने बीईओ को मामले की शिकायत की है। मैगड़ीस्टेट के सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल सिंह और करन सिंह ने बताया कि शिक्षिका को शीघ्र बर्खास्त नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थियों ने एलान किया है कि शिक्षिका को जल्द नहीं हटाया तो स्कूल में तालाबंदी की जाएगी। आरोपी शिक्षिका से घटना के संबंध में संपर्क किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। गोमती घाटी के ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षिका पूर्व में भी तीन छात्रों की पिटाई कर चुकी हैं। बता दें कि घटना वाले दिन स्कूल के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह कोरंगा अवकाश पर थे।
विज्ञापन

अभिभावक की शिकायत पर शिक्षिका का स्पष्टीकरण मांगा गया है। शिक्षिका से घायल छात्र का उपचार का खर्चा उठाने को भी कहा गया है। विभाग भी अपने स्तर पर मामले की जांच करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कमलेश्वरी मेहता, खंड शिक्षाधिकारी

घायल छात्र के गले में पिटाई के निशान। संवाद

घायल छात्र के गले में पिटाई के निशान। संवाद- फोटो : GARUD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed