फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   After the procession of Durga belonged Mahaarti

महाआरती के बाद निकली मां दुर्गा की शोभायात्रा

Tue, 11 Oct 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 11 Oct 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
After the procession of Durga belonged Mahaarti
अल्मोड़ा में दुर्गा की मूर्ति की शोभायात्रा निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

मां दुर्गा की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकलने के साथ ही शहर में दुर्गा महोत्सव का समापन हो गया है। नवरात्र के समापन पर आज शहर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकली। इससे पूव शिखर तिराहे पर मां दुर्गा की महाआरती हुई। शोभायात्रा देखने को काफी भीड़ उमड़ी।



नगर में गंगोला मोहल्ला, नंदादेवी, लक्ष्मेश्वर, राजपुरा, खत्याड़ी, पातालदेवी में प्रथम नवरात्र से मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। दशमी पर आज इन स्थानों से भक्त मां दुर्गा की शोभायात्रा लेकर शिखर तिराहे पर एकत्र हुए। यहां पर मां दुर्गा की मूर्तियों की महाआरती हुई। तत्पश्चात शहर के बाजार में शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा में श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते, भजन गाते चल रहे थे। मां की मूर्तियों के दर्शनों के लिए शहर के लोग उमड़ पड़े। बाद में दुर्गा प्रतिमाओं को कोसी और सुयाल नदी के संगम क्वारब में विसर्जित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed