{"_id":"587276484f1c1b1729ba81a5","slug":"after-leaving-the-sunny-weather-is-nice","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप निकलने के बाद मौसम सुहावना हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप निकलने के बाद मौसम सुहावना हुआ
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 08 Jan 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
बर्फ से लदकद चौबटिया गार्डन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में धूप खिलने से मौसम सुहावना बना रहा। बिनसर, जागेश्वर, चौबटिया आदि पर्यटक स्थलों में पहुंचे सैलानियों ने बर्फ और धूप का भरपूर मजा लिया। दिन में तेज सर्द बर्फीली हवा चलने से मौसम काफी ठंडा रहा है। छुटटी का दिन होने के कारण अधिकांश लोग घरों में ही रहे, जबकि कई लोगों ने आस पास के बर्फबारी वाले स्थलों में घूमने का मजा लिया।
नगर के कसारदेवी इलाके के अलावा बिनसर, जागेश्वर, वृद्ध जागेश्वर, पनुवानौला, विमलकोट, शौकियाथल, धौलछीना आदि जगहों पर शनिवार को जमकर बर्फबारी हुई। इन जगहों पर पहुंचे सैलानियों ने बर्फबारी का खूब आनंद उठाया। रविवार को सुबह घाटी वाले क्षेत्रों घना कोहरा छाया रहा। बर्फीली हवाओं ने मौसम को और ज्यादा सर्द बना दिया। हालांकि शहर और आसपास के क्षेत्रों में दिन भर धूप भी रही लेकिन ठंडी हवाएं चलने के कारण ठंड का भी जोरदार असर रहा। बिनसर, कसारदेवी, जागेश्वर, चौबटिया में टिके पर्यटकों ने रविवार को भी बर्फबारी का भरपूर मजा लिया। छुटटी का दिन होने के कारण नगर क्षेत्र से भी लोग आस पास के बर्फबारी वाली जगहों पर घूमने निकल पड़े।
विज्ञापन
बर्फबारी के कारण मोरनौला-शहरफाटक-हल्द्वानी मार्ग शनिवार शाम से बंद है। मौसम विभाग की एलर्ट की सूचना से सर्तक जिला प्रशासन ने बर्फ गिरने के साथ ही दोनों ओर से यातायात व्यवस्था बंद करवा दी थी। जिससे किसी भी वाहन के मार्ग पर फंसने की सूचना नहीं है। करीब एक फिट बर्फ गिरने से रोड पूरी तरह बंद हो चुकी है। आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने बताया कि मार्ग खुलवाने के लिए शनिवार सायं से तीन जेसीबी कार्य कर रही हैं। बर्फ काफी है इसलिए समय लग रहा है। रविवार को सायं तक मार्ग खुलने की संभावना है।
विज्ञापन
पर्यटन नगरी में कड़ाके की ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित होने लगा है। शनिवार को बर्फवारी के बाद पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार को दिन भर सर्द हवाएं चलती रहीं। दोपहर में भी लोग अलाव का सहारा लेते रहे। प्रशासन की तरफ से अलाव की व्यवस्था की गई है। ऊंची पहाड़ियों में पड़ी बर्फ नहीं पिघली है, जिस कारण ठंडी हवाएं चल रही हैं। रविवार को भी दिन भर बाजार में सन्नाटा छाया रहा। दूसरी तरफ कोयला टालों में कोयला नहीं है। जिस कारण लोग हीटर, ब्लोर आदि सेंकते दिखाई दिए। ताड़ीखेत क्षेत्र में भी सर्द हवाओं के चलते दिन भर ठंड रही। लोग अलाव सेंकते नजर आए। चौबटिया क्षेत्र में शनिवार को दो से ढाई इंच बर्फवारी हुई।