{"_id":"ea1b370238db7205e94fbd2166156e0d","slug":"advocacy-of-the-workers-policy-advocate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों की हिमायत, नीति की मुखालफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों की हिमायत, नीति की मुखालफत
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 26 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारों की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सेंट्रल ट्रेड यूनियन (सीटू) के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने गांधी पार्क में धरना दिया। उसके बाद कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने आंगनबाड़ी, आशा और भोजनमाताओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करने समेत लंबित समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में टेक होम राशन की वितरण व्यवस्था स्वयं सहायता समूहों को न देकर पूर्व की व्यवस्था लागू की जाए। पीटीसी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन, पीएफ और सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने, शिक्षा, स्वास्थ्य और निगमों में पीपीपी मोड व्यवस्था पर रोक लगाने, उद्योगों में ठेका प्रथा बंद कर नियमित कर्मचारी रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों का कड़ाई से पालन कराया जाए। अध्यक्षता सीटू जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह फर्त्याल और संचालन सचिव दिनेश पांडे ने किया।
विज्ञापन
डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन में जल संस्थान मजदूर यूनियन के सचिव हरीश सनवाल, किशन सिंह भंडारी, जीवन सिंह डांगी, नंद राम, नंदन सिंह, आशा संगठन के उमा आगरी, प्रभा नेगी, मुमताज जहां, विजय लक्ष्मी, ग्राम प्रहरी पान सिंह, प्रताप सिंह, जगदीश राम, रामनारायण जोशी, जीवन चंद्र, राजू बिष्ट, बलवंत सिंह, भगवत सिंह, डुगंर राम, देवी सिंह, विपिन जोशी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन