{"_id":"5f8dc3fc8ebc3e9ba43c0584","slug":"adventure-tourism-activities-will-start-soon-in-kosi-barrage-almora-news-hld401153622","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी बैराज में जल्द साहसिक पर्यटन गतिविधियां शुरू होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी बैराज में जल्द साहसिक पर्यटन गतिविधियां शुरू होंगी
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सोमवार को जिला स्तरीय साहसिक खेल की बैठक में कहा कि कोसी बैराज क्षेत्र में जल्द ही साहसिक पर्यटन गतिविधियां शुरू होंगी। उन्होंने पर्यटन विभाग को इसके लिए तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए कोसी बैराज में जल्द ही कायकिंग, राफ्टिंग, वाटर जौरबिंग आदि गतिविधियां शुरू होंगी। उन्होंने पर्यटन अधिकारी को इसके लिए सेफ्टी ऑडिट भी जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसी तरह मरचूला में भी वाटर स्पॉट गतिविधियां शुरू की जाएं।
इसके लिए उपजिलाधिकारी अपने स्तर से भी आवश्यक कार्रवाई कर लें। उन्होंने कहा कि इन स्थानों में पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। डीएम ने इसके लिए एक कमेटी का भी गठन किया। कमेटी पूरी गतिविधियों का पर्यवेक्षण करेगी। उन्होंने पर्यटन विकास अधिकारी को साहसिक खेल उपकरण सामग्री भी क्रय करने के निर्देश दिए। कहा कि आगामी माह में विंटर माउंटेन एक्सपिडिशन के माध्यम से माउंटेन क्लाइंबिंग आदि गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने एंगलिंग में भी संभावनाएं तलाशने को कहा। डीएम ने सिमलोता और कालीमठ में पर्यटन गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। पर्यटन अधिकारी को उन्होंने साहसिक खेलों के संबंध में एक वार्षिक कलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ मनुज गोयल, जिला विकास अधिकारी केके पंत, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी आदि मौजूद रहे।