{"_id":"598a03b04f1c1b031b8b459c","slug":"admission-in-ssj","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसजे परिसर में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसजे परिसर में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
एसएसजे में एडमिशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कुविवि एसएसजे परिसर में लंबे इंतजार के बाद बीए प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रकिया शुरू हो चुकी है, जबकि बीएससी तथा बीकॉम में ऑन लाइन प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्रों की जांच का कार्य भी शुरू हो चुका है। प्रवेश प्रकिया सुबह 11 से तीन बजे तक चल रही है। प्रवेश शुरू होने को लेकर जहां छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में ऑन लाइन प्रवेश प्रकिया के बाद मंगलवार से बीए में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र-छात्राओं की भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसमें इंटरमीडिएट में 40 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में ऑन लाइन प्रवेश के बाद छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्र समेत एनसीसी, खिलाड़ी और एनएसएस समेत अधिमान अंकों की जांच का कार्य भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रकिया संपन्न करा रहे प्रवेश संयोजक डा. दीपक ने बताया कि प्रवेश प्रकिया सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक चलेगी। पहले दिन करीब 150 छात्र-छात्राओं का प्रवेश कर दिया गया है। इधर परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया फिलहाल 21 अगस्त तक चलेगी। उन्होंने बताया कि बीएससी और बीकॉम में छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्रों की जांच के बाद मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बीएससी और बीकॉम में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं से अपने मूल प्रमाण पत्रों और अधिमानी अंकों के प्रमाण पत्रों के साथ प्रवेश स्थल पर पहुंचने को कहा है।
विज्ञापन
प्रवेश प्रक्रिया के लिए बना है सिर्फ एक काउंटर
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए परिसर में एक ही काउंटर बनाया गया है। जबकि प्रवेश लेने के लिए पहले दिन सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं परिसर में पहुंच चुके हैं। जिस कारण छात्र-छात्राओं को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। खासकर दूर दराज से पहुंच रहे छात्र-छात्राओं को परेशानी से दो चार होना पड़ रहा है।
यहां हो रही प्रवेश प्रकिया और प्रमाण पत्रों की जांच
अल्मोड़ा। कुविवि एसएसजे परिसर में बीए प्रथम वर्ष के प्रवेशार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया भूगोल विभाग में हो रही है। बीएससी गणित और बायो वर्ग के छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्रों की जांच रसायन विज्ञान फैकल्टी में की जा रही है। बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्रों की जांच बीकॉम फैकल्टी में की जा रही है।