{"_id":"5fe724e78ebc3e3c4f42ebba","slug":"administration-ready-for-quota-recruitment-rally-ranikhet-news-hld4087391105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा भर्ती रैली को प्रशासन हुआ मुस्तैद, ठगी पर नजर रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा भर्ती रैली को प्रशासन हुआ मुस्तैद, ठगी पर नजर रखने के निर्देश
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। 28 दिसंबर से प्रस्तावित कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र की कोटा भर्ती रैली की तैयारियां यहां शुरू हो गई हैं। भर्ती के लिए विभिन्न राज्यों से युवाओं का यहां पहुंचना शुरू हो गया है। इधर, प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है। भर्ती युवाओं के रहने के लिए फिलहाल दो स्थल चयनित किए गए हैं।
तीन दिनी भर्ती के लिए युवाओं का यहां पहुंचना शुरू हो गया है। 28 दिसंबर को पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर के सैन्य आश्रित युवाओं की भर्ती होगी। इधर, सेना ने भर्ती युवाओं के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने राजकीय अस्पताल में कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं।
अस्पताल में टेस्ट के लिए युवाओं का जमावड़ा लगा रहा। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने ताड़ीखेत अस्पताल से अतिरिक्त टेस्ट किटों की व्यवस्था भी कर दी है। उन्होंने एआरटीओ को सख्त निर्देश दिए हैं कि टैक्सी चालक मनमाना किराया ना वसूलें, इसके लिए चेकिंग अभियान चलाया जाए। होटल स्वामियों से भी अधिक किराया न वसूलने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल मिशन स्कूल और रंगोली बरात घर में युवाओं के रहने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन की तरफ से शाम के वक्त भर्ती युवकों के लिए अलाव की भी व्यवस्था की जा रही है। पुलिस से रात्रि में नियमित गश्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं