फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   adjucation, hadicraft

शिक्षा, शिल्प, कृषि पहाड़ की तरक्की का मूल मंत्र : रावत

Tue, 14 Jun 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 14 Jun 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
adjucation, hadicraft
योजनाओं का शिलान्यास करते सीएम हरीश रावत। - फोटो : अमर उजाला

 मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा ने सोमेश्वर के विधायक को तोड़ लिया, लेकिन कांग्रेस ने जनता को सांसद दे दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए पहले ही कई विकास योजनाएं मंजूर की हैं आगे भी कोई कमी नहीं होने देंगे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने पेंशन में 200 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।

विज्ञापन


चुनाव से पहले इसे 1000 से बढ़ाकर 1200 रुपये किया जाएगा। शिक्षा, शिल्प, कृषि ही पहाड़ की तरक्की का मूल मंत्र है। उन्होंने 3.96 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और करीब दो दर्जन योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले गांधी आश्रम चनौदा के विकास के लिए ठोस योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग मुझ पर कोरी घोषणाएं करने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन वह 2007 से 2012 तक सत्ता में रही अपनी सरकार के काम का मूल्यांकन करें तो वास्तविकता पता लगेगी। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में हर वर्ग के विकास को काम कर रही है। वर्तमान में 16 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। चुनाव से पहले कुल 30 हजार युवाओं को रोजगार देने का संकल्प लिया है। आशा, भोजन माता और आशा वर्करों के साथ ही महिला समाख्या के लिए भी सरकार काम कर रही है। इन संस्थाओं में काम करने वाली महिलाओं के लिए साल में 15 दिन के अवकाश और पांच हजार रुपये का बोनस घोषित किया गया है। सीएम ने कहा कि पहाड़ की खुशहाली के लिए बंजर खेतों को फिर से आबाद करने को लोग आगे आएं। शिक्षा, शिल्प, कृषि ही पहाड़ की तरक्की का मूल मंत्र है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद प्रदीप टम्टा ने लोगों को क्षेत्र के विकास में सहयोग करने का भरोसा दिया। पूर्व विधायक करन महरा ने भी विचार रखे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने और संचालन बालम भाकुनी और दीपक बोरा ने किया। इस मौके पर विधायक मनोज तिवारी, ललित फर्स्वाण, पूर्व विधायक राम प्रसाद टम्टा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, दायित्वधारी राजेंद्र बारोकोटी, सिकंदर पवार, दिनेश कुंजवाल, गोपाल दत्त भट्ट, लाल सिंह बजेठा आदि मौजूद थे।
इन्सेट-
सभी मांगें सीएम घोषणा में शामिल करने के दिए निर्देश 
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सीएम रावत को मंच पर ही लोगों ने कई मांग पत्र दिए। मुख्यमंत्री ने सोमेश्वर में कृत्रिम झील निर्माण, सड़कें समेत अन्य मांगों को सीएम की घोषणा में शामिल करने के निर्देश जिलाधिकारी सविन बंसल को दिए।

मंच पर चढ़ने की लगी रही होड़
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। छोटे कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों में  मंच पर चढ़ने की होड़ लगी रही। इससे पूरे कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था बनी  रही। सोमवार को क्षेत्र में हुई भारी बारिश और आंधी के चलते सोमेश्वर में सीएम के लिए तैयार किया गया मंच और लोगों के बैठने को लगाया गया पंडाल ध्वस्त हो गया। कार्यकर्ताओं ने मंगलवार सुबह किसी तरह मुख्य मंच तो तैयार कर लिया, लेकिन दूर दराज से पहुंचे लोगों के लिए व्यवस्था नहीं हो सकी। मजबूरी में लोगों को कड़ी धूप में खड़ा होना पड़ा। 



संपत्ति के लिए बेटी ने थामा भाजपा का दामन
सोमेश्वर  (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने भाषण में कहा कि सोमेश्वर उपचुनाव के समय वह मृत्यु शैय्या में थे। मतदाता हरीश रावत की ताकत बन कर डटे थे। उस वक्त यदि रेखा के अलावा किसी अन्य को भी उम्मीदवार बनाया जाता तो उसकी जीत तय थी। भाजपा द्वारा दरकिनार किए जाने के बावजूद उन्होंने रेखा को बेटी मानते हुए चुनाव लड़वाया। फिर जीतने के बाद भी क्षेत्र के विकास को कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन  इसके बावजूद बेटी संपत्ति की खातिर कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में चली गई। कांग्रेस के समय क्षेत्र का अधिक विकास हुआ या भाजपा ने किया इसका मूल्यांकन मतदाता जरूर करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed